मंडलायुक्त ने दीपावली की शुभकामनाएं दी

नैनीताल। प्रकाश पर्व दीपावली के अवसर पर सचिव मुख्यमंत्री एवं आयुक्त कुमाऊॅ मण्डल अरविन्द्र सिंह ह्यांकी ने प्रदेश एवं मण्डल वासियों को शुभकामनायें दी है। अपने संदेश में उन्होंने कहा है कि दीपावली सबके जीवन में समृद्धि, खुशहाली एवं शान्ति लेकर आये ऐसी कामना है। उन्हांेने कहा कि ज्योति पर्व की खुशियां हम सभी लोग गरीब लोगो के साथ भी बांटे यही भारतीय त्यौहारों का मूल मंत्र है। उन्हांेने कहा कि सभी लोग दीपावली का पर्व आपसी प्रेम व सौहार्द के साथ मनायें। दीपावली के अवसर पर आईजी अजय रौतेला, मुख्यमंत्री के जनसम्पर्क अधिकारी विजय बिष्ट, जिलाधिकारी सविन बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी नरेन्द्र सिंह भण्डारी तथा जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी ने भी शुभकानायें दी है।    


Popular posts from this blog

व्यंजन प्रतियोगिता में पूजा, टाई एंड डाई में सोनाक्षी और रंगोली में काजल रहीं विजेता

नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम ने विशिष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित

शिक्षा अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को एसएसपी को भेजा पत्र, DG शिक्षा से की विभागीय कार्रवाई की मांग