सुखी नदी पुल के निर्माण में लापरवाही से आवागमन बन्द होने से जनता को हो रही भारी परेशानीः सुनील सेठी      

                                  
हरिद्वार। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने सुखी नदी पुल का निर्माण कार्य कर रही कार्यदायी संस्था के अधिकारियों का घिराव कर आवागमन में जनता को हो रही परेशानी के निवारण के लिए जल्द से जल्द अस्थाई पुल को खोलने की मांग की जिसको देखते हुए कल सुबह तक अधिकारियों ने बन्द पड़े अस्थाई पुल को खोलने का आश्वाशन दिया । सुनील सेठी एवँ जयपाल शर्मा ने अधिकारियों को जनता को हो रही समस्याओं से अवगत करवाते हुए बताया कि पिछले 2 महीने पहले जब पुल के निर्माण का कार्य प्रारंभ हुआ था तब एक अस्थायी पुल का निर्माण आवागमन के लिए किया गया था जो 15 दिन चलने के बाद आवागमन की स्तिथि में नही रहा उंसके बाद सुखी नदी के दूसरे मार्ग श्मशान मार्ग पर बने रपटे से जनता को आवागमन के लिए सिर्फ दोपहिया वाहन की परमिशन मिली लेकिन उस पर भी कई बार निर्माण के चलते उस मार्ग को भी बन्द किया जाता रहा अब रपटे पर अधूरा कार्य होने की वजह से जाम लग रहा है और दोपहिया वाहन भी निकलने में मुश्किल हो रही है साथ ही बाजार के व्यापारियांे का भी त्योहारी सीजन पर काफी नुकसान हो रहा है जिसको देखते हुए दूसरे अस्थाई मार्ग को भी खोला जाना जरूरी है जब अस्थाई पुल बनाया गया है तो उसे बन्द क्यो किया गया अधिकारियों ने कल तक उस मार्ग को सही करके खोलने का आश्वाशन दिया वार्ता करने वालों में राजेश शर्मा, प्रीतम सिंह, भूदेव शर्मा, धर्मपाल प्रजापति, विनोद कुमार उपस्थित रहे।


Popular posts from this blog

व्यंजन प्रतियोगिता में पूजा, टाई एंड डाई में सोनाक्षी और रंगोली में काजल रहीं विजेता

नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम ने विशिष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित

शिक्षा अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को एसएसपी को भेजा पत्र, DG शिक्षा से की विभागीय कार्रवाई की मांग