Posts

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने रणजीत सिंह वर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

Image
देहरादून । मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उत्तराखण्ड राज्य निर्माण आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले आंदोलनकारी  रणजीत सिंह वर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने दिवंगत  रणजीत सिंह वर्मा के राजेन्द्र नगर, कौलागढ़ रोड स्थित आवास पर जाकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की एवं उनके परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि पृथक उत्तराखण्ड के निर्माण में रणजीत सिंह के योगदान को सदैव याद रखा जायेगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश सुंदरियाल ने मनीष रावत को इंटक का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया

Image
देहरादून। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश सुंदरियाल ने मनीष रावत को इंटक का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश सुंदरियाल ने कहा कि उत्तराखंड में स्थित औद्योगिक इकाइयों में 70 प्रतिशत रोजगार स्थानीय लोगों को दिए जाने संबंधी नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। सरकार द्वारा इस ओर ध्यान न दिए जाने पर इंटक इसको लेकर आंदोलन शुरु करेगी।  उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश सुंदरियाल ने कहा कि राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस श्रमिकों के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में स्थित कई औद्योगिक इकाइयों में श्रम कानूनों का पालन नहीं किया जा रहा है। राज्य में स्थित औद्योगिक इकाइयों में 70 प्रतिशत रोजगार प्रदेश के स्थानीय लोगों को दिए जाने संबंधी नियमों की अनदेखी की जा रही है। स्थानीय लोगों को रोजगार न देकर बाहरी लोगों को रोजगार दिया जा रहा है, जिसका इंटक कि इंटक विरोध करती है। यदि सरकार ने इस दिशा में शीघ्र ठोस कदम न उठाए तो इंटक एक बड़ा आंदोलन शुरु करेगी। इ

सास और दामाद के बीच अवैध संबंध, बेटी ने पुलिस को दी तहरीर

Image
रुद्रपुर। दामाद और सास का रिश्ता मां-बेटे का रिश्ते जितना ही ही पवित्र माना जाता है। लेकिन, यहां जो मामला सामने आया है। वो इस इस रिश्ते को शर्मसार करने वाला। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति और मां को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। जिसके बाद उसने पुलिस को तहरीर दी है। महिला ने अपनी मां और पति के बीच अवैध संबंध होने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है। महिला ने पति और मां पर उसे मारपीट कर घर से निकालने का भी आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुट गई है। बेटी के इस आरोप पर पुलिस भी सन्न है। पुलिस को दी तहरीर में ट्रांजिट कैंप निवासी पीड़ित महिला ने कहा कि 13 वर्ष पहले उसका विवाह हुआ था। विवाह के कुछ बाद ही उसकी मां उसके पास आकर रहने लगी। इस दौरान पति का उसके प्रति व्यवहार बदलने लगा। बात-बात पर पति उससे मारपीट करता और अधिकतर समय उसकी मां के साथ रहता था। शक होने पर जब उसने मां और पति पर नजर रखनी शुरू की तो उसे दोनों के बीच अवैध संबंधों का पता चला। जब उसने पति को समझाने का प्रयास किया तो पति ने उसे ही पीट दिया।

विस उपाध्यक्ष ने विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता के चैक वितरित किये

Image
अल्मोड़ा। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चैहान ने अपने भ्रमण के दौरान आज विकासखण्ड हवालबाग के ग्राम स्यूरा में जरूरतमंद निर्धन परिवार के लोगों को विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता के चैक वितरित किये। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाने की अपील आम लोगो से की। विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, सड़क, उज्जवला योजना सहित अन्य योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पात्र लोगांे को मिले इसके लिये टीम भावना से कार्य करना होगा। भ्रमण के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की अनेक समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। इस दौरान अनेक जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस् थित थे।

रिलायंस फाउंडेशन ने रुद्रप्रयाग के चिरबटिया में आयोजित की दूसरी मानसून हिल हाॅप मैराथन

Image
देहरादून। रिलायंस फाउंडेशन, रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन, पहल हिमालया एवं पर्यटन विभाग के सहयोग से दूसरी मानसून हिल हॉफ मैराथन 2019 का चिरबाटिया मे सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे विधायक भरत चौधरी, जिलाधिकारी रुद्रप्रयागमंगेश घिल्डियाल मुख्य अथिति के तौर पर शामिल हुए।  हाफ मैराथन का यह दूसरा वर्ष था और इस वर्ष इसमें 800 प्रतिभागियों द्वारा विभिन्न  कैटेगरी जिनमे 21, 10, 5 किलोमीटर में प्रतिभाग किया। इसके अतिरिक्त गांव की महिलाओं के लिए 3 किलोमीटर की रेस का आयोजन किया गया। इस मैराथन में आर्मी, एस एस बी के जवान, देहरादून, दिल्ली आदि स्थानों से भी प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया एवं इसके अतिरिक्त केन्या के एक मैराथन धावक श्री स्टीफेन द्वारा भी प्रतिभाग किया गया।  21 किलोमीटर की दौड़ मैं भी 2 केटेगरी थी जिसमे स्थानीय युवाओं हेतु आयोजित दौड़ मे किशन सिंह और ओपन कैटेगरी मैं गड़वाल राइफल के विपिन सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और उन्हें क्रमशः 10,000 एवं 21000 की नगद धनराशि प्रदान की गई। 10 किलोमीटर की कैटेगरी में डब्बल सिंह, पौड़ी एवं कुमारी सोनिया, अगस्त मुनि ने महिला श्रेणी मैं प्रथम स्था

प्रधानाचार्य की सेवानिवृत्ति पर फूट-फूट कर रोये विद्याथी

Image
ऋषिकेश। भरत मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पद से दिवाकर भानु प्रताप सिंह रावत की शनिवार को सेवानिवृत्त हो गये। प्रधानाचार्य को शुभकामनाएं देने पहुंचे छात्र-छात्राएं उनसे चिपट कर फूट-फूटकर रोए। जिस पर वह भी रो पड़े। प्रधानाचार्य के रूप में डीबीपीएस रावत का कार्यकाल सराहनीय रहा है। 38 वर्ष पूर्व वह इस विद्यालय में व्यायाम शिक्षक बनकर आए थे। एक वर्ष पूर्व उन्हीं के कुशल संचालन में विद्यालय का हीरक जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया था। शनिवार को छात्र-छात्राएं अपने प्रिय गुरु के लिए गुलदस्ते और माला लेकर पहुंचे थे। इस दौरान सभी की आंखें नम थी। इस मौके पर भावुक छात्र-छात्राएं फूट-फूटकर रोए। प्रधानाचार्य की सेवानिवृत्ति पर इसी विद्यालय के चार पूर्व प्रधानाचार्य कैप्टन डीडी तिवारी, आइडी जोशी, डीके वाष्र्णेय, एमसी त्यागी स्वयं यहां पहुंचे थे। विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव हर्षवर्धन शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा, पूर्व शिक्षक बंशीधर पोखरियाल, कमला प्रसाद भट्ट, विनय उनियाल, उषा रावत, हरिशचंद्र इंटर कालेज के प्रधानाचार्य पूनम शर्मा, एसबीएम पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य धीरेंद्र जोशी, राजें

भगत सिंह कोश्यारी महाराष्ट्र के राज्यपाल नियुक्त

Image
नई दिल्ली। राजस्‍थान, महाराष्‍ट्र और हिमाचल प्रदेश में नए राज्‍यपालों की नियुक्ति की गई है। वहीं हिमाचल प्रदेश के राज्‍यपाल कलराज मिश्र को स्‍थानांत‍रित किया गया है। मिश्र को अब राजस्‍थान की जिम्‍मेदारी सौंपी गई है।  उनकी जगह पर पूर्व केंद्रीय मंत्री बंडारू दत्‍तात्रेय को हिमाचल प्रदेश का राज्‍यपाल बनाया गया है। भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्‍ट्र का राज्‍यपाल नियुक्‍त किया गया है। आरिफ मोहम्‍मद खान को केरल जबकि टी सुंदरराजन को तेलंगाना का गर्वनर नियुक्‍त किया गया है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और लोकसभा सांसद रहे वरिष्ठ भाजपा नेता भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है। सी विद्यासागर राव कराव का कार्यकाल समाप्त होनेूू पर उनकी नियुक्ति की गई। राव 30 अगस्त 2014 को महाराष्ट्र के राज्यपाल बने थे, जिनका पांच वर्ष कार्यकाल समाप्त हो गया। राष्ट्रपति ने शनिवार को कोश्यारी की नियुक्ति की। कोश्यारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक भी रहे। आपातकाल के समय 1977 में वे जेल भी गए। अलग उत्तराखंड राज्य बनने पर वे उत्तराखंड भाजपा के पहले प्रदेश अध्यक्ष बने। 2001 से 2002 तक वे उत्