Posts

महंगाई, भ्रष्टाचार, किराया वृद्धि के विरोध में कांग्रेस ने किया धरना-प्रदर्शन

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस द्वारा देहरादून के गांधी पार्क में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में फाॅरेस्ट गार्ड भर्ती, परिवहन निगम की बसों के किराये मंे वृद्धि, विभागों में बढ़ते भ्रष्टाचार, महंगाई के विरूद्ध विशाल धरना प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत हजारों की संख्या में कांग्रेसजन गांधी पार्क के सामने एकत्र हुए जहां पर उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में फाॅरेस्ट गार्ड भर्ती, परिवहन निगम की बसों के किराये मंे वृद्धि, विभागों में बढ़ते भ्रष्टाचार, महंगाई के विरूद्ध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने किया। कांग्रेस कार्यकर्ताआंे को संबोधित करते हुए प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है तथा अपनी विफलता का ठीकरा राज्य की जनता के सिर फोड रही है। उन्हेांने कहा कि एक ओर बेरोजगारी के कारण राज्य के युवाओ की लाईन लम्बी होती जा रही है वहीं भाजपा सरकार में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित फाॅरेस्ट गार्ड जैसी परीक्षाओं मंे घोटाला कर र

दून विहार में निःशुल्क आॅर्थोपीडिक एवं स्पाइन रोग परामर्श शिविर आयोजित 

Image
  देहरादून। संजय आॅर्थोपीडिक, स्पाइन एवं मैटरनिटी सेंटर व सेवा सोसाइटी द्वारा निःशुल्क आॅर्थोपीडिक एवं स्पाइन रोग परामर्श शिविर का 1 मार्च 2020 को दून विहार जाखन में आयोजन किया गया। स्वास्थ्य हर एक व्यक्ति की बुनियादी जरूरत है। स्वस्थ व्यक्ति ही स्वस्थ समाज का निर्माण करते है। स्वस्थ व्यक्ति न केवल अपने लिए बल्कि पूरे समाज के लिए मददगार होता है। इस तरह के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य है कि जरूरतमद लोग इस सेवा का लाभ उठा सकें।  संजय आॅर्थोपीडिक, स्पाइन एवं मैटरनिटी सेंटर इस तरह के समय-समय पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करता रहता है। इन शिविरों के आयोजन का उद्देश्य हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग इन शिविरों का लाभ उठाये। अब तक अस्पताल द्वरा लगभग दो सौ से भी अधिक स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन देहरादून के आस-पास एवं अपने प्रदेश के दूर-दराज के क्षेत्रों में भी कर चुका है। इस उपलब्धि को इंडिया बुक आॅफ रिकार्डस में भी दर्ज किया जा चुका है। इस निःशुल्क परामर्श शिविर में विभिन्न प्रकार के हड्डियों की बीमारियों से सम्बन्धित 59 मरीज आये। जिनका कि गिनीज एवं लिम्का बुक आॅफ रिकार्ड होल्डर

हाथीबड़कला-सालावाला पेयजल योजना का विधायक जोशी ने किया शिलान्यास 

Image
  देेहरादून। केन्द्र सरकार की अमृत योजना के तहत मसूरी विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 08 सालावाला में हाथीबड़कला-सालावाला वितरण प्रणाली पेयजल योजना का शिलान्यास मसूरी विधायक गणेश जोशी ने किया। 595.69 लाख की लागत से निर्मित होनी वाली 10.8 किलोमीटर लम्बी यह योजना वार्ड के 1581 घरों में पेयजल उपलब्ध कराऐगी और अगले नौ माह में इस योजना का कार्य पूर्ण हो जाऐगा।        विधायक जोशी ने बताया कि सालावाला वार्ड के बृजलोक कालोनी एवं हाथीबड़कला में चार करोड़ की लागत से दो नलकूपों का निर्माण पूर्ण हो चुका है। साथ ही, 70 लाख की लागत से वार्ड में सड़क एवं सालावाला मंदिर में 10 लाख की लागत से सामुदायिक शेड़ बनाया गया है। उन्होनें बताया कि बृजलोक कालोनी मंदिर में 07.64 लाख की लागत से सामुदायिक शेड़ का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसका लोकार्पण 2 अप्रैल को किया जाऐगा। विधायक जोशी ने कहा कि जल्द ही क्षेत्र में ओवरहेड टैंक का निर्माण भी कराया जाऐगा। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, वार्ड के पार्षद भूपेन्द्र कठैत सभी अपने-अपने स्तर पर विकास के लिए प्रयासरत हैं। कांग्रेस एवं अ

सद्गुरु की कृपा से स्वयं को जानना ही ब्रह्मज्ञान

Image
  देहरादून। ब्रह्मज्ञान से ही जीवन का कल्याण संभव है। स्वयं को जानना ही ब्रह्मज्ञान है जो सद्गुरु के चरणों में अर्पित होने से प्राप्त होता है। परमपिता-परमात्मा की जानकारी सद्गुरु की कृपा से होती है यह जानकारी ही ब्रह्मज्ञान है। उद्गार संत निरंकारी सत्संग भवन, हरिद्वारा रोड बाईपास, देहरादून में आयोजित रविवारीय सत्संग कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पौड़ी गढ़वाल से पधारे संयोजक नृपेश तिवाड़ी ने आई हुई साध संगत को सद्गुरु माता सुदीक्षा सविन्दर हरदेव महाराज का पावन आशीर्वाद देते हुए व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ‘गुरु का वचन ही ज्ञान होता है और मन से गुरु के इस वचन को जीवन का आधार बनाकर सर्वशक्तिमान ईश्वर निरंकार प्रभु को प्राप्त किया जा सकता है। जब तक ज्ञान नहीं होता तब तक मनुष्य, मनुष्य नही होता। जैसे कोई वस्तु अगर हमारे पास हो, तब भी हम उसका लाभ नहीं उठा सकते, अगर उस वस्तु का मोल बताने वाला हमें उसके बारे में बता दें तो हमारे मन में खुशहाली आ जाती है। उन्होंने आगे कहा कि मनुष्य जीवन में ईश्वर को प्राप्त करना है तो सद्गुरु के वचानुसार सेवा करनी होगी। सद्गुरु की सेवा ही भक्ति है और भक्ति से ह

पीआर सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजीत पाठक 14वीं राष्ट्रीय विज्ञान कांग्रेस में सम्मानित

Image
  देहरादून। 14वीं राज्य विज्ञान कांग्रेस में पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इण्डिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजीत पाठक को उनके ’साइंस कम्युनिकेशन’ के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार डॉ अजित पाठक को लाल बहादुर शास्त्री अकादमी मसूरी के निदेशक आईएएस डा. संजीव चोपड़ा जी द्वारा दिया गया। यह पुरस्कार विज्ञान संचार के क्षेत्र में मिलने वाला विशिष्ठ पुरस्कार है। इस पुरस्कार के प्राप्त होने से जनसम्पर्क से जुडे लोगों में बहुत उत्साह है, सर्व विदित है कि पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इण्डिया  की स्थापना वर्ष 1956 में हुई थी, तभी से यह संघठन जनसम्पर्क के क्षेत्रों में पूरे भारत वर्ष में कार्य कर रहा है। इस सोसाइटी के देशभर में अलग-अलग राज्यों में 30 से अधिक चैप्टर है जो निरंतर जनसम्पर्क क्षेत्र में होने वाले नये आयामों पर कार्यशाला तथा सामाजिका जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित करती रहती है। पीआरएसआई देहरादून चैप्टर द्वारा  उत्तराखण्ड में 2019 को जनसम्पर्क का राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया गया था। जिसमें राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, मानव संसाधन विक

गंगा रिसोर्ट में सात दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का शुभारंभ 

Image
  ऋषिकेश/देहरादून। रविवार को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने संयुक्त रूप से मुनिकीरेती स्थित गंगा रिसोर्ट में आयोजित 7 दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का द्वीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया। योग महोत्सव में विश्व के 11 देशो एवं देश के 09 राज्यों के योगाचार्यो, शिक्षकों एवं योग प्रेमियों ने प्रतिभाग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि योग को विश्वव्यापी पहचान दिलाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अहम भूमिका रही है। उत्तराखण्ड को योग के हब एवं ऋषिकेश को विश्व योग के केन्द्र बिन्दु के रुप में स्थापित करने के लिए सरकार ने व्यापक स्तर पर कार्य किया है। योग को पर्यटन से जोड़ने और योग के साथ-साथ पर्यटन हब के रुप में उत्तराखण्ड को विकसित करने के लिए सरकार व्यापक स्तर पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि अध्यात्मिक योग के माध्यम से पर्यटकों को आकर्षित करने का कार्य सरकार कर रही है। योग विश्व स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए जरुरी है जिसकी आवश्यकता आज पूरी दुनिया को महसूस होने लगी है जिसका परिणाम है कि आज विश्व में जहां भी योग की शुरुआत

ब्रह्महत्या के दोष से मुक्ति पाने के लिए लक्ष्मण जी ने इसी स्थान पर की थी तपस्या

Image
देहरादून। लक्ष्मण सिद्ध मंदिर देहरादून में स्थित एक प्राचीन एवं लोकप्रिय मंदिर है। यह मंदिर देहरादून से मात्र 12 किलोमीटर की दूरी बहुत ही शांत एवं सुरम्य वातावरण में घने जंगलों के बीच स्थित है। यह मंदिर अपने धार्मिक महत्व के लिए और सुंदर सौंदर्य के लिए भी काफी प्रसिद्ध है। लक्ष्मण सिद्ध मंदिर के बारे में यह कहा जाता है कि यह सिद्धपीठ ऋषि दत्तात्रेय के चैरासी सिद्धों में से एक है। ऋषि दत्तात्रेय ने लोक कल्याण के लिए अपने चौरासी शिष्य बनाये, उन्हें सम्पूर्ण शक्तियां प्रदान की। ये चौरासी शिष्य वर्तमान में चौरासी सिद्धों के नाम से जाने जाते हैं। यह देहरादून में अवस्थित चार सिद्धपीठों में से यह सिद्धपीठ सर्वक्षेष्ठ है एवम् लोकमान्यता के अनुसार यह मंदिर राजा दशरथ के पुत्र “लक्ष्मण व राम “ के द्वारा रावण का वध करने के पश्चात ब्रह्महत्या के दोष से मुक्ति पाने के लिए भगवान लक्ष्मण ने इसी स्थान पर तपस्या की थी इसलिए इस मंदिर का नाम “लक्ष्मण सिद्धपीठ मंदिर” रखा गया। पौराणिक कथा के अनुसार संत स्वामी लक्ष्मण सिद्ध ने इस स्थान पर तपस्या की थी और इसी स्थान पर सन्त ने समाधि ली थी। इस सिद्धपीठ से 400 म