Posts

कपिल शर्मा व उनके शो के खिलाफ कायस्थ समाज ने दर्ज कराया मामला 

-भगवान चित्रगुप्त को लेकर अभद्र टिप्पणी का मामला                   देहरादून, आजखबर। भगवान श्री चित्रगुप्त के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के बाद कायस्थ समाज में आक्रोश व्याप्त है। अभद्र टिप्पणी को के कर आज अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने देहरादून में एसएसपी को एक शिकायती पत्र दिया जिसे संबंधित थाने में केस दर्ज करने के लिए कहा गया। बता दंे कि 28 मार्च को सोनी चैनल पर प्रसारित होने वाले कपिल शर्मा शो में सृष्टि के न्यायाधीश भगवान श्री चित्रगुप्त जी का भद्दा मजाक उड़ाया गया था। कायस्थ समाज ने कहा कि जिस तरह सस्ती लोकप्रियता के उद्देश्य से भगवान श्री चित्रगुप्त जी पर जो भद्दा मजाक किया गया वह बहुत ही निंदनीय है।  किसीघ् भी आराध्य  का मजाक  किसी के द्वारा उड़ाया जाना सही नहीं है। कायस्थ समाज ने कहा इस तरह की कृतियों को माफ नहीं किया जाएगा जिसका पूरा समाज पुरजोर निंदा करता है। कायस्थ समाज ने कहा कपिल शर्मा समय रहते इस गलती के लिए माफी मांग लें और सार्वजनिक रूप से अपने उसी कार्यक्रम में माफी मांगे। अखिल भारतीय कायस्थ समाज ने कहा एक तरफ पूरा देश कोरोना महामारी से लड़ रहा है वहीं इस तरह के कार्यकमों की जगह ज

होण्डा इण्डिया फाउन्डेशन ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में सहयोग देने की शपथ ली

देहरादून। सभी होण्डा ग्रुप कंपनियों की सीएसआर (काॅर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व) शाखा होण्डा इण्डिया फाउन्डेशन ने देश में कोविड-19 महामारी की रोकथाम एवं इससे राहत के प्रयासों में योगदान देने के लिए रु 11 करोड़ की सहायता देने की शपथ ली है। इस सहायता के तहत होण्डा विभिन्न सरकारी एजेन्सियों को होण्डा इंजन पावर्ड हाई प्रेशर बैकपैक स्प्रेयर्स की 2000 युनिट्स की आपूर्ति तुरंत देगी।  इन लाईट-वेट पावरफुल स्प्रेयर्स का इस्तेमाल अस्पतालों, सार्वजनिक परिवहन, रेलवे स्टेशनों, सार्वजनिक कैंटीनों एवं अन्य आम क्षेत्रों में डिस्इन्फेक्टेन्ट फ्यूमिगेशन (स्प्रे के द्वारा इन सार्वजनिक क्षेत्रों को सैनिटाईज़ करने) के लिए किया जाएगा। सरकार के साथ सलाह के आधार पर; तथा कोविड-19 के खिलाफ़ लड़ाई में भारत को सहयोग देने के आॅटो उद्योग के सामुहिक प्रयासों के तहत होण्डा ने यह अनूठी पहल की है। वायरस के प्रसार को रोकने के लिए नियमित रूप से हाथ धोने एवं कई अन्य ज़रूरी ऐहतियातों के अलावा सार्वजनिक स्थानों को डिसइन्फेक्ट करना महत्वपूर्ण है। इसके अलावा होण्डा अपनी सभी मैनुफैक्चरिंग लोकेशनों में स्थानीय प्रशासन को सहयोग प्रदान

मुख्यमंत्री राहत कोष में सहायता प्रदान की

देहरादून। कोविड-19 के दृष्टिगत जनजाति कल्याण निदेशालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया जाएगा। यह जानकारी निदेशक जनजाति कल्याण सुरेंद्र चंद्र जोशी द्वारा दी गई। कोविड-19 के दृष्टिगत नुनावाला निवासी यशवंत सिंह रावत ने 2 लाख का चेक एवं मुख्यमंत्री के ओ.एस.डी गोपाल सिंह रावत ने 21 हजार का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु दिया है। देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने कोरोना वायरस (कोविड-19) से बचाव हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष में सहायता राशि के रूप में एक माह का वेतन दिया है। कोविड-19 के दृष्टिगत उत्तराखंड बीज प्रमाणीकरण संस्था देहरादून, द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख की धनराशि दी गई है। यह जानकारी अध्यक्ष, उत्तराखंड बीज प्रमाणीकरण संस्था राजवीर सिंह ने दी। पूर्व अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी अरुण कुमार सूद ने भी 11 हजार की धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दी है।

स्टेट बैंक के कर्मचारियों की ओर से पीएम केयर्स फंड में 100 करोड़ रु. का योगदान

-कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिए बैंक के लगभग 2,56,000 कर्मचारी करेंगे दो दिन के वेतन का योगदान    देहरादून। कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में राष्ट्र के साथ कदम मिलाते हुए देश के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के लगभग 2,56,000 कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष में दो दिनों के वेतन का योगदान करने का निर्णय लिया है। एसबीआई कर्मचारियों के इस सामूहिक प्रयास और प्रतिबद्धता के साथ 100 करोड़ रुपए का योगदान पीएम केयर्स फंड में किया जाएगा। यह फंड कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिए बनाया गया है। कोविड- 19 के खिलाफ लड़ाई में सरकार का सहयोग करने के लिए एसबीआई ने पिछले सप्ताह अपनी सीएसआर गतिविधियों के एक भाग के रूप में वित्त वर्ष 2019-20 के वार्षिक लाभ का 0.25 प्रतिशत हिस्सा खर्च करने की प्रतिबद्धता जताई थी। एसबीआई के अध्यक्ष रजनीश कुमार ने कहा, ‘‘भारतीय स्टेट बैंक के लिए यह गर्व की बात है कि हमारे सभी कर्मचारी स्वेच्छा से अपने दो दिनों के वेतन का योगदान पीएम केयर्स फंड में करने के लिए आगे आए हैं। यह वह समय है जहां हम सभी को एकजुट प्रयासों के साथ कोविड-19 के खिलाफ चल रही इस लड़

खाद्यान्न व अन्य सामग्री पहुंचाने के अभियान में भाजपा 1,18,300 लोगों तक पहुंची 

देहरादून । कोरोना महामारी के कारण जारी लॉक डाउन में जरूरतमंदों तक खाद्यान्न व अन्य सामग्री पहुंचाने के अभियान में भाजपा 31 मार्च तक 1,18,300 लाभार्थियों तक पहुंची है।  28 मार्च से शुरु किए गए इस अभियान के दौरान मंगलवार तक 84,385 भोजन पैकेट, 12,540 खाद्यान्न व अन्य सामग्री के पैकेट जरूरतमंदों तक पहुंचाए गए हैं। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर मोदी रसोई भी संचालित की जा रही है। केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश भाजपा द्वारा गरीब, असहाय व बुजुर्गों तक खाद्यान्न व अन्य आवश्यक वस्तुओं को पहुंचाने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान छेड़ा गया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अजेंद्र अजय ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा अपने इस अभियान के दौरान प्रधानमंत्री केयर में अपनी-अपनी क्षमता के अनुसार आर्थिक सहयोग करने की अपील भी की जा रही है।

पाश्र्व गायक जुबिन नौटियाल चार अप्रैल को घर से ऑनलाइन शो करेंगे

Image
देहरादून। लॉकडाउन के इस दौर में घर पर बोर हो रहे अपने प्रशंसकों के लिए जुबिन नौटियाल चार अप्रैल को घर से ही ऑनलाइन शो करने जा रहे हैं। आप यह शो फेसबुक और यूट्यूब पर देख सकेंगे। इस दौरान जुबिन अपने प्रशंसकों को कोरोना से लड़ने और घर पर माहौल बेहतर बनाने के साथ खाली वक्त के सदुपयोग के टिप्स भी देंगे। इन दिनों कोरोना महामारी के चलते पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन है। बॉलीवुड हस्तियां भी अपने घरों में अलग-अलग कामों में व्यस्त हैं। पाश्र्व गायक जुबिन नौटियाल भी इन दिनों अपने देहरादून स्थित घर में हैं। बीती 15 मार्च को जुबिन एक गाने की रिकॉर्डिग के लिए शिलांग गए थे। यहां से उन्हें अगले गाने की रिकॉर्डिग के लिए मुम्बई जाना था। लेकिन, अचानक उनकी मां ने फोन कर घर आने को कहा। 20 मार्च को जुबिन देहरादून पहुंचे और इसके दो दिन बाद ही लॉकडाउन हो गया। लॉकडाउन में लोग बोर हो रहे हैं। ऐसे में वह अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करने के लिए यह ऑनलाइन शो करने जा रहे हैं। जिसका नाम है ‘होम अलोन विद जुबिन नौटियाल’। जुबिन के अनुसार यह शो आधा से पौन घंटे का होगा। जिसे वह अपने घर की छत पर दो अन्य म्यूजिशियन के साथ पर

विधायक जोशी ने एसपी सिटी को पुलिसकर्मियों के लिए 550 सैनिटाइजर, मास्क व जूस भेंट किया

Image
  देहरादून। मसूरी विधायक गणेश जोशी ने देहरादून के राजपुर रोड स्थित दिलाराम चैक पर पुलिस अधीक्षक श्वेता चैबे को ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों की सुरक्षा के लिए 550 सैनिटाइजर एवं मास्क प्रदान किये। साथ ही, बढ़ती गर्मी को देखते हुए एसपी सिटी को जूस भी उपलब्ध कराया गया। उन्होनें एसपी सिटी को जिम्मेदार अधिकारी बताते हुए उनका हौसला बढ़ाया।        विधायक जोशी ने कहा कि हमारे पुलिसकर्मी और पर्यावरण मित्र लगातार शहर की चिन्ता कर रहे हैं और हमारा कर्तव्य है कि हम उनकी चिंता करें। कोरोना के खिलाफ पूरा देश खडा है जिसमें पुलिसकर्मी व डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ वास्तव में मोर्चे पर लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होनें कहा कि मैं लगातार इस दिशा में कार्य कर रहा हॅू ताकि पुलिस, होमगार्ड एवं पर्यावरण मित्रों को सहयोग प्रदान हो सके। उन्होनें कहा कि हमारे ग्राम प्रधानों एवं पार्षदों द्वारा लगातार सैनिटाइजर एवं मास्क वितरण का कार्य चल रहा है और इस रोग से बचने के लिए जागरुक किया जा रहा है। विधायक जोशी ने आमजन से अनुरोध किया है कि सामाजिक दूरी का पालन करते हुए अपने घरों में रहे ताकि इस रोग से अतिशीघ्र मुक्ति मिल सके। इस अवस