Posts

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव निकली

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल पूरी तरह स्वस्थ है, उनकी आज कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आई है। साथ ही उनकी धर्मपत्नी एवं पुत्र की कोरोना रिपोर्ट भी निगेटिव है। विधानसभा अध्यक्ष ने उन सभी शुभचिंतकों का धन्यवाद व्यक्त किया है  जिन्होंने दूरभाष, मैसेज एवं सोशल मीडिया के माध्यम से उनके स्वास्थ्य की चिंता कर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की थी। विधानसभा अध्यक्ष एवं उनके परिवार सहित निजी स्टाफ का सैंपल सोमवार सुबह को लिया गया था। आज सभी की आरटीपीसीआर रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई हैं। इस दौरान विधानसभा के वरिष्ठ निजी सचिव, सूचना अधिकारी, उपसूचना अधिकारी सहित अन्य स्टाफ की कोरोना जांच भी निगेटिव पाई गई है। उल्लेखनीय है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद विधानसभा अध्यक्ष यमुना कॉलोनी स्थित अपने शासकीय आवास पर 3 दिन सेल्फ आइसोलेट रहे। अब जबकि उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है तो वह पूरी तरह से अपने कामकाज में जुटेंगे साथ ही अपने क्षेत्र में  कार्यक्रमों में भी प्रतिभाग कर क्षेत्र के लोगों से भी मिलेंगे।

इंटरनेशनल अचिवरर्स अवॉर्ड से पुरस्कृत हुए समाजसेवी अरुण कुमार यादव

-मुझे हर समय हौसला देने वालो को यह अवॉर्ड समर्पितः अरुण देहरादून। अपने सपने संस्था के संस्थापक अध्यक्ष समाजसेवी अरुण कुमार यादव  को इंटरनेशनल अचिवरर्स अवॉर्ड 2020 से पुरस्कृत किया गया है। चयन प्रक्रिया के बाद यह सम्मान डॉ आशीष मालवीय मैत्री पीस फाउंडेशन इंडिया मध्यप्रदेश, ओम मार्गदर्शी समिति, गुरुदेव समाज कल्याण समिति द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।   कोरोना महामारी को देखते हुए मध्यप्रदेश से यह सम्मान डाक सेवा के माध्यम से देहरादून में प्राप्त किया। अरुण कुमार को सात वर्षों से जरूरतमंद बच्चों के शिक्षा, समाज मे जरूरतमंद लोगों के मदद पर यह इंटरनेशनल अचिवरर्स अवॉर्ड 2020 प्रदान किया गया। पुरस्कृत होने पर समाजसेवी अरुण कुमार यादव को पदमश्री कल्याण सिंह रावत, चंदन सिंह नेगी, प्रो. सुशील कुमार, गजेंद्र रमोला, विकास चैहान, संगीता सुब्बा, समाजसेवी रमनप्रीत कौर, पूजा सुब्बा, प्रिया गुलाटी, निधि कोटियाल, बद्री विशाल, शीला कोटियाल, रोहित, सुनीता, डॉ रचित गर्ग, डॉ शैलेन्द्र कौशिक, मीना जोशी, श्रेया, दीक्षा, पूजा, स्नेहा, साक्षी, अशोक कुमार, चन्द्रशेखर जोशी, सरोज पोखरियाल, रमेश कुमार, वीएस

उत्तराखंड के समाजसेवी विनोद बछेती मयूर विहार दिल्ली भाजपा जिला अध्यक्ष नियुक्त

देहरादून। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद आदेश गुप्ता ने पहली संगठनात्मक नियुक्ति करते हुए 14 जिलों के जिला अध्यक्षों और 250 मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की है। जिस मे दो सौ नए चेहरों को मौका दिया गया है। जिसमें उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में जन्में समाजसेवी विनोद बछेती को मयूर विहार दिल्ली के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। जिसके बाद उत्तराखंड वासियों में खुशी की लहर है। इस दौरान कई जगहों पर विनोद बछेती को फूलों की माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। आपको बता दें कि विनोद बछेती की दिल्ली-एनसीआर में उत्तराखंड समाज के साथ-साथ तमाम दूसरे समाज के लोगों की बीच में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राजनैतिक पटल पर सौहार्दपूर्ण पहचान रही है। दिल्ली में उत्तराखंडी प्रवासियों पर होने वाले उत्पीड़न के खिलाफ खड़े होकर आवाज उठाना एवं उन्हें न्याय दिलाने की दिशा में निरंतर संघर्षरत रहने में विनोद बछेती की भूमिका अग्रणीय रहती है। विनोद बछेती की मेहनत और संघर्षों को देखते हुए दिल्ली भाजपा ने समाजसेवी विनोद बछेती को मयूर विहार दिल्ली के जिला अध्यक्ष जिम्मेदारी दी है जिसका प्रवासी उत्तराखंडिय

अभी तक 20 हजार से अधिक तीर्थयात्री कर चुके चारधाम के दर्शन

देहरादून। उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम् प्रबंधन बोर्ड द्वारा प्रदेश के लोगों के लिए चार धाम यात्रा का 1 जुलाई से शुभारंभ हुआ, जबकि 25 जुलाई से कुछ प्रावधानों के साथ चार धाम यात्रा सभी के लिए शुरू हुई। उत्तराखंड से बाहर के तीर्थ यात्री 72 घंटे पूर्व की इंडियन काउंसिल आफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) से प्रमाणित लैब से कोरोना जांच की नैगेटिव रिपोर्ट अथवा क्वारंटीन अवधि का प्रमाण एवं स्वास्थ्य मानको का पालन कर देवस्थानम बोर्ड से ई-पास बनाकर चारधाम यात्रा कर सकेंगे।     आज शायं पांच बजे तक उत्तराखंड देवस्थानम् प्रबंधन बोर्ड की वेबसाइट से 146 लोगों ने चार धामों हेतु ई -पास बुक कराये हैं। जिसमें श्री बदरीनाथ धाम के लिए  56 श्री केदारनाथ धाम के लिए 70 श्री गंगोत्री धाम हेतु 8 श्री यमुनोत्री धाम हेतु 12 लोगों ने ई पास बुक कराये है। आयुक्त गढ़वाल उत्तराखंड चार धाम देवस्थानम् प्रबंधन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन ने यह जानकारी दी है। देवस्थानम द्वारा अब प्रदेश से बाहर  लोगों को कुछ शर्तों के साथ चार धाम यात्रा की अनुमति  है। चार धामों में तीर्थयात्रियों को मंदिरों में दर्शन हो रहे है जिसमे

सीएम ने शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मसूरी गोली कांड के शहीद आंदोलनकारियों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि शहीद आन्दोलनकारियों के अथक प्रयासों से उत्तराखण्ड को पृथक राज्य का दर्जा प्राप्त होने का मार्ग प्रशस्त हुआ। पृथक राज्य निर्माण के लिये यह अपनी तरह का एक अलग आन्दोलन था। इस आन्दोलन में मातृशक्ति एवं सैनिक पृष्ठभूमि की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य निर्माण में अपने प्राणों की आहुति देने वाले राज्य आन्दोलकारियों के बलिदान को प्रदेश हमेशा याद रखेगा। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि राज्य आन्दोलनकारियों के सपनों के अनुरूप राज्य के समग्र विकास हेतु हमारे प्रयास निरन्तर जारी हैं। राज्य के विकास को और अधिक गति प्रदान करने के लिये पलायन को रोकने, रोजगार, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में तेजी से कार्य किया जा रहा।

कांग्रेस के धरना प्रदर्शन प्रदेश में समस्याएं पैदा करने का षड़îंत्रः भाजपा

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि कोरोना काल में कांग्रेस के प्रदर्शन प्रदेश में समस्याओं को बढ़ाने का षड्यंत्र है जिससे भाजपा सरकार को बदनाम किया  जा सके। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष के बयान कि सरकार विश्वास खो चुकी है पर कहा कि उन्हें अपनी बिखर रही कांग्रेस पार्टी को बचाने पर ध्यान देना चाहिए। भाजपा सरकार व संगठन दोनों बहुत मजबूत हैं।    आज भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ देवेन्द्र भसीन ने एक बयान में कांग्रेस नेताओं द्वारा करोना काल में कभी धरना कभी जुलूस और कभी सड़क जाम और कभी पुतले फूंकने की निंदा करते हुए कहा कि जब देश  और प्रदेश कोरोना महामारी से जूझ रहे हैं , कांग्रेस इस लड़ाई में  कोई सहयोग करने के स्थान केंद्र व प्रदेश सरकार के प्रयासों  को बाधित कर रही है ।साथ ही कांग्रेस प्रदेश में समस्याएं पैदा करने की कोशिश में हैं जिससे सरकार को बदनाम किया जा सके। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में कांग्रेस ने जनसेवा का न कोई कार्य किया और न कर रही है। इसके विपरीत कांग्रेस का हर कार्यक्रम कोरोना को बढ़ाने वाला है।इसके अलावा कांग्रेस प्रदेश सरकार के खिलाफ आधार हीन आरोप लगा कर भ्र

कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने कार्मिकों की समस्याओं के निदान के दिए निर्देश

Image
देहरादून। प्रदेश के आयुष एवं आयुष शिक्षा मंत्री डाॅ0 हरक सिंह रावत ने विधान सभा स्थित सभाकक्ष में आयुष विभाग के कार्मिकों से सम्बन्धित समस्या के निदान के लिए आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महिनों से रूके हुए नर्सिंग स्टाफ का वेतन 24 घण्टे के अन्दर देने की कार्यवाही करें। उन्होंने कोविड काल में नर्सिंग स्टाफ की विशेष भूमिका और सेवा की महत्ता को स्वीकार किया एवं लिपिकीय त्रुटि के आधार पर वेतन को रोकने पर नाराजगी व्यक्त की। आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी, एमडी जो आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय में मानक पूरा करने के कारण सम्बद्ध हैं, आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय में संविलियन करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया। प्रशासकीय दक्षता बढ़ाने के लिए होम्योपैथिक निदेशालय और आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय मिनिस्टीरियल संवर्ग को एकल संवर्ग में बदलने के लिए नियमावली लायी जायेगी। आयुर्वेदिक विभाग में कार्मिकों के पेंशन इत्यादि की समस्या के समाधान के लिए प्रस्ताव लाया जायेगा। होम्योपैथिक और आयुर्वेदिक फार्मेसी के रिक्त पद, पुराने नियमावली के अनुसार भरे जायेंगे। चतुर्थ श्रेणी के पद आयुर्वेदिक विभ