Posts

दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल ने तपोवन बाजार में व्यापार मंडल इकाई का गठन किया

Image
देहरादून। दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल द्वारा रायपुर के तपोवन बाजार में अपनी इकाई का गठन किया गया, जिसमें भुवन पालीवाल को दून वेली महानगर उद्योग व्यापार मंडल तपोवन इकाई का अध्यक्ष बनाया गया। उनके साथ ही अमित शाह को महामंत्री व रोहित नौटियल को कोषाध्यक्ष एवम वासु सिंह को व्यापार मंडल की मेन इकाई में कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। जिस पर वहाँ के सभी दुकान दार भाइयों द्वारा एक सुर में तालियां बजाते हुए इन सभी पदाधिकारियों का हृदय से स्वागत किया गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज मैसोन द्वारा अपने व्यापारी भाइयों का स्वागत कर तपोवन व्यापार मंडल के सभी व्यापारी भाइयों का व्यापार मंडल के साथ जुड़ने के लिए हृदय से स्वागत किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज मेंसोन द्वारा चारो पदाधिकारियों को इन पदों पर पत्र देकर मनोनीत करते हुए बधाई दी और आगे इसी प्रकार से एकजुट होकर और सभी व्यापारी भाइयों को साथ लेकर चलने को कहा। व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज मेंसोन ने आगे कहा कि दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल निरंतर अपने व्यापारी भाईयो के लिए हमेशा खड़ा रहता है और आगे भी इसी प्रकार खड़ा रहेगा अभी और कई ज

मसूरी रोड क्षेत्र में मैड संस्था ने चलाया पौधारोपण अभियान

Image
देहरादून। देहरादून के शिक्षित छात्रों के संगठन, मेकिंग ए बाय बीइंग द डिफरेंस (मैड) संस्था द्वारा ओल्ड मसूरी रोड क्षेत्र में टेढा मंदिर के आसपास के क्षेत्रों मे वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।मैड संस्था की ओर से लगभग 30 सदस्य इस अभियान मे शामिल हुए व सोशल डिस्टेंस एवं मास्क का प्रयोग करते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम को पूर्ण किया गया आगास फाउंडेशन के संस्थापक जगदंबा प्रसाद मैठानी जी के सहयोग से लगभग 20 पौधे इस क्षेत्र मे रोपित किये गए साथ ही संस्था के सदस्यों द्वारा सफाई अभियान भी चलाया गया। मैड संस्था विगत 10 वर्षों से रिस्पना एवं बिंदाल नदियों को बचाने के लिए संघर्ष कर रही है और वृक्षारोपण इसी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।सभी सदस्य करीब 7.15 बजे निर्धारित स्थान पर पहुँचे व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते वृक्षारोपण कार्य पूर्ण किया गया। मैड संस्था की मुख्य मांग रही है कि राष्ट्रीय जलविज्ञान संस्थान रूड़की की उस शोध रिपोर्ट को लागू किया जाए जिसमे रिस्पना पुनर्जीवन का एक बुनियादी खाका खींचा गया है।इसके साथ साथ मैड यह भी मांग करता आया है कि रिस्पना नदी के पुनर्जीवन को नमामि गंगे के तहत लिया जाए

डॉ. भारत सभरवाल की स्मृति में किया पौधारोपण

Image
देहरादून। यूनेस्को क्लब दून वैली सेन्ट्रल, देहरादून के संस्थापक सदस्य व शिवालिक इंस्टीटयूट आफ आयुर्वेद एवं रिसर्च के डायरेक्टर डा. भारत सभरवाल की स्मृति में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शिवालिक इंस्टीटयूट आफ आयुर्वेद एवं रिसर्च में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के चेयरमैन राजीव सच्चर, संयोजक डा मुकेश गोयल व शिवालिक इंस्टीटयूट के डायरेक्टर डा. सतेन्द्र गोयल ने बताया कि कार्यक्रम में लगभग 125 पोधों का रोपण किया गया। इस कार्यक्रम में तीनो संस्था के पदाधीकारीगण, सदस्य, स्टाफ साथ ही डा भारत सभरवाल के पुत्र डा. ऋषि सभरवाल व गार्गी सभरवाल उपस्थित रहें।

जागेश्वर धाम में पुजारियों व ट्रस्ट प्रबंधक से गाली-गजौज व हाथापाई की घटना की निंदा की

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भाजपा सांसद धर्मेन्द्र कश्यप द्वारा जागेश्वर धाम में पुजारियों और ट्रस्ट के प्रबंधक से गाली-गजौज और हाथापाई की घटना की कडे शब्दों में निन्दा करते हुए इसे अक्षम्य अपराध बताया तथा राज्य की भाजपा सरकार से इस घटना के लिए जिम्मेदार भाजपा सांसद पर उत्तराखण्ड के प्रचलित कानूनों के तहत कठोर धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए पीडित पुजारियों को न्याय दिये जाने की मांग की है। प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि के माध्यम से एक बयान जारी करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि आस्था के केन्द्रों पर कुठाराघात तथा धार्मिक स्थलों पर इस प्रकार की अभद्रता भाजपा नेताओं की शैली बन चुकी है। उन्होंने जागेश्वर धाम में हुई घटना पर आक्रोश जताते हुए भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व से सांसद धर्मेंद्र कश्यप पर कडी कार्रवाई करते हुए उनकी सदस्यता निरस्त करने की मांग की। गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस प्रकरण की कडे शब्दों में भर्तसना करते हुए पुजारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खडी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता की आस्था पर चोट किस

विचार मंथन शिविर में कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व एकजुट होकर करेगा चुनाव अभियान की शुरुआत

देहरादून। कांग्रेस का तीन दिवसीय विचार मंथन शिविर ऋषिकेश में आयोजित किया जा रहा है। एआईसीसी की मीडिया प्रभारी जरिता लैतफलांग एवं राजीव महऋषि ने यह जानकारी देते हुए बताया कि तीन दिवसीय मंथन शिविर 3 अगस्त प्रातः 10 बजे से 5 अगस्त सायं 8 बजे तक ऋषिकेश में आयोजित किया जाएगा। विचार मंथन शिविर में उत्तराखंड का शीर्ष नेतृत्व एकजुट होकर आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करेगा। उन्होंने बताया कि मंथन शिविर में मुख्य रूप से प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, चुनाव प्रचार समिति अध्यक्ष हरीश रावत तथा नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह समेत सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। साथ ही शिविर में चुनाव से जुड़े मुख्य विषयों पर विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश कार्यकारिणी, सभी जिलाध्यक्ष, सभी कमेटी, अनुसांगिक संगठन, विभाग एवं पदाधिकारी प्रतिभाग करेंगे। विचार मंथन शिविर में मैनिफेस्टो के लिए सुझाव, प्रस्तावित मुद्दे एवं अभियान, प्रस्तावित यात्राएँ एवं सभाएँ, चुनाव के दौरान बरते जाने वाले जरुरी एतिहात, चुनाव की तैयारी हेतु व्यक्तिगत कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा व सुझाव लिए जाएँगे। सभी कमेट

हरदा व पीसीसी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कांग्रेस का झंडारोहण कर किया चुनाव का आगाज

Image
देहरादून। कांग्रेस ने आज चुनाव प्रचार का आगाज हरदा व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने संयुक्त रुप से किया। कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आज अपने आवास ओल्ड़ मसूरी रोड़ पर चुनाव प्रचार अभियान को कांग्रेस का झंड़ारोहण कर ड़ाला जिसमें भारी बारिश के बावजूद सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नेताओं ने पहुॅचकर अपनी प्रतिबद्वता भी कांग्रेस के साथ दिखाई। अपने सम्बोधन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि अगस्त पहले दिन को अंग्रेजो भारत छोड़ो का उदरण देते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि भाजपा को भी उत्तराखण्ड़ छोड़कर जाना होगा उत्तराखण्ड़ की सरकार भाजपा ने लोगों को बाटकर और जुमलेबाजी कर कबजाई हुई सत्ता है कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज यहा पहुॅचकर यह साबित कर दिया है कि अब भाजपा सरकार के दिन पूरे हो गये है। भाजपा ने अपने तीन माह के शासन में 3 मुख्यमंत्री देने का कीर्तिमान बनाया है। उन्होने कहा कि अन्तिम पायदान में खड़े व्यक्ति तक हरीश रावत जी के नेतृत्व वाली सरकार ने विकास की किरण पहुॅचाई थी, उनके द्वारा कि गई कई योजनाओं को भाजपा सरकार ने बंद कि

सीएम ने एनसीसी के अपर महानिदेशक रहे केजे बाबू को श्रद्धांजलि अर्पित की

Image
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून सैनिक इंस्टीट्यूट, गढ़ी कैंट में राष्ट्रीय कैडेट कोर के अपर महानिदेशक रहे मेजर जनरल स्वर्गीय केजे बाबू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों को शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेजर जनरल के.जे बाबू ने अपना पूरा जीवन भारत माता की सेवा में लगाया। उनके सराहनीय कार्यों के लिए उन्हें युद्ध सेना मेडल भी मिला। राष्ट्रीय कैडेट कोर में भी उन्होंने सेवा के दौरान सराहनीय कार्य किए।