Posts

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया डॉ. बलबीर सिंह का सलाना समागम

Image
देहरादून। प्रीतम रोड़ स्थित डॉ. बलबीर सिंह साहित्य केंद्र मंे डॉ. बलबीर सिंह जी का 47 वां सालाना समागम पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के वाईस चेयरमैन, प्रो. अरविन्द की अग़वाई मै श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। प्रातः श्री सहज पाठ के भोग के पश्चात भाई कँवर पाल सिंह ने शब्द गायन किया स कोर्डिनेटर डॉ. परमबीर सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए डॉ. बलबीर सिंह की जीवनी एवं उनके द्वारा किये गये कार्यों क़ी जानकारी दी। संत जसविंदर सिंह शास्त्री ने यादगारी भाषण दिया। विशिष्ट अतिथि, अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व चेयरमैन स. नरेन्दर जीत सिंह बिंन्द्रा ने कहा कि केन्द्र में पंजाबी भाषा के विकास के लिये सर्टिफिकेट कोर्स, पब्लिक लायब्रेरी, पंजाबी टाइपिंग, सेमिनार एवं वर्कशॉप आदि के लिये कदम उठाये जा सकते हैँ स डायरेक्टर डॉ. गुरशरण सिंह रंधावा ने यूनिवर्सिटी द्वारा केन्द्र मै शुरू कि जाने वाली गतिविधियों के बारे में विचार रखे। यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलेर प्रो. अरविन्द ने कहा कि पंजाबी यूनिवर्सिटी सभी पंजाबीयों कि है, इसलिए सभी को अपनी हिस्सेदारी निभानी चाहिए एवं यूनिवर्सिटी मै चल रहे पंजाबी, धर्म अधिययन, गुरमत संगीत

जन्म दिवस पर बापू और शास्त्री का भावपूर्ण स्मरण, आदर्शाें के अनुसरण का लिया संकल्प

Image
देहरादून। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में उनका भावपर्ण स्मरण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा यह दिन हमारे लिए गांधी जी के संघर्ष और त्याग को स्मरण करने का अवसर है। हम सब उनकी शिक्षा, आदर्शों और जीवन-मूल्यों का अनुसरण करते हुए यह संकल्प लें कि हम सब उनके सपनों का भारत बनाने की दिशा में सतत प्रयत्नशील रहें। उन्होंने शास्त्री जी को नमन करते हुए कहा कि वह देश के एक महान सपूत थे जिन्होंने पूर्ण निष्ठा, समर्पण तथा लगन के साथ राष्ट्र की सेवा की। उनकी सादगी, सदाचार और सत्यनिष्ठा आज भी सभी देशवासियों के लिए प्रेरणा के स्रोत है। उन्होंने कम समय में ही भारत को उसकी पहचान दिलाने में विश्व पटल पर अमिट छाप छोड़ी। 1962 के युद्ध में विश्व ने उनके राजनीतिक कौशल को देखा और ष्जय जवान जय किसान का नाराष् देते हुए प्रत्येक भारतीय को एक दूसरे से जोड़ने का अटूट कार्य किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2 अक्टूबर का दिन उत्तराखंड राज्य के निर्माण की नीव के रूप में भी इतिहास के पन्नों में इंगित

एस एल होंडा ने देहरादून में एक्टिवा की 2 लाख बिक्री की उपलब्धि की हासिल

देहरादून। देहरादून के एस एल हौंडा डीलरशिप ने हाल ही में घोषणा कर उत्तराखंड की राजधानी में दोपहिया वाहन एक्टिवा की 2 लाख बिक्री की उपलब्धि हासिल करली है। इस अवसर का जश्न मनाते हुए, देहरादून शहर की इस सबसे लोकप्रिय होंडा डीलरशिप ने एक ऑनलाइन माध्यम से एक वीडियो जारी किया है, जिसमें यह दर्शाया गया है कि कैसे एक्टिवा एक आम आदमी के लिए जीवन रेखा बन गई है। श्रिश्तों की सवारी शीर्षक वाले उक्त वीडियो को हाल ही में सोशल मीडिया पर 6 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। राजपुर रोड पर स्थित एस एल हौंडा डीलरशिप द्वारा बताया गया है की अपनी स्थापना के बाद से देहरादून शहर में 2 लाख से अधिक एक्टिवा स्कूटर बेचने में सफलता हासिल करना पूरी कंपनी के लिए एक जबरदस्त उपलब्धि है। एस एल हौंडा के मालिक, सुरेंद्र बत्रा ने कहा, ष्हम देहरादून में हौंडा दोपहिया वाहनों के ग्राहकों की पहली पसंद बनकर बेहद खुश हैं। शहर में जब कभी हौंडा टू-व्हीलर खरीदने की बात आती है, तो दून वासियों के दिमाग में एक ही नाम आता है एस एल होंडा, और हम समय के साथ इस प्रतिष्ठा को अर्जित करने पर बहुत गर्व महसूस करते हैं। इतने साल की कड़ी मेहनत के दौ

उत्तराखंड राज्य के शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की

देहरादूना। चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय संयोजक व पूर्व राज्य मंत्री मनीष कुमार व मीडिया कमेटी के चेयरमैन नवीन जोशी ने एक संयुक्त बयान में आज उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान दो अक्टूबर 1994 को रामपुर तिराहा मुजफ्फरनगर गोलीकांड में शहीद हुए राज्य आंदोलनकारियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण आंदोलन के उन वीर सपूतों को हम सलाम करते हैं जिनकी शहादत की वजह से आज हमको यह उत्तराखंड राज्य मिला है लेकिन बड़े अफसोस की बात है की 27 साल पूरे होने पर भी राज्य आंदोलनकारियों को आज तक इंसाफ व अपने अधिकार नहीं मिल पाए हैं। इसके लिए राज्य की भाजपा सरकार दोषी है जिसने राज्य आंदोलनकारियों की सुध नहीं ली ना ही दोषी व्यक्तियों को दंडित किया। न ही उनको न्याय मिल सका, इसके लिए राज्य की भाजपा सरकार को कभी भी प्रदेश की जनता माफ नहीं करेगी। जिस प्रकार का बर्ताव उन्होंने विगत. 4 साल 9 महीने में राज्य आंदोलनकारियों के साथ किया है सरकार की नकारात्मकता और राज्य आंदोलनकारियों की उपेक्षा का ही परिणाम है कि आज राज्य आंदोलनकारी अपने अधिकारों और हकों के लिए सड़कों पर ध

सरस्वती विहार विकास समिति ने चलाया स्वच्छता अभियान

Image
देहरादूना। सरस्वती विहार विकास समिति अजबपुर खुर्द ने शिव शक्ति मंदिर सरस्वती विहार चौक में नगर निगम टीम के साथ स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। जिसमें समिति के पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय पार्षद सम्मिलित रहेे। समिति के सचिव गजेंद्र भंडारी ने कहा कि समिति द्वारा कल सभी क्षेत्रवासियों को सूचित किया गया था कि गांधी जयंती के अवसर पर सभी लोग स्वच्छता अभियान का हिस्सा बनेंगे और सभी लोग अपने अपने घरों के आगे स्वच्छता अभियान चलाएंगे। समिति के पदाधिकारी एवं नगर निगम की टीम शिव शक्ति मंदिर और बस स्टैंड के आसपास स्वच्छता अभियान की शुरुआत करेगी। उसी क्रम में आज प्रातः 8 बजे से सरस्वती विहार के लोगों ने अपने अपने घरों के आगे सड़क में साफ सफाई की और सभी लोगों ने गांधी जयंती के अवसर पर यह प्रण किया कि यह कार्यक्रम निरंतर आगे भी जारी रहेगा। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष पंचम सिंह बिष्ट, सचिव गजेंद्र भंडारी, क्षेत्रीय पार्षद विमल उनियाल, समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीएस चौहान, उपाध्यक्ष कैलाश तिवारी, वरिष्ठ मंत्री अनूप सिंह फर्त्याल, प्रचार सचिव सोहन सिंह रौतेला, बहुगुणा कॉलोनी के अध्यक्ष दीपक रावत, मंगल सिं

संस्कृति एवं संस्कार से जोड़ती है खादीः मदन कौशिक

Image
देहरादूना। गांधी-शास्त्री जयंती पर चल रहे देशव्यापी अभियान के अंतर्गत खादी वस्त्रों की खरीदारी करने चकराता रोड देहरादून स्थित गांधी खादी स्टोर पर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने मीडिया से बातचीत में कहा कि खादी हमें अपनी संस्कृति एवं संस्कार से जोड़ती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों द्वारा खादी के वस्त्र क्रय करने से इस उद्योग को बल मिला है और खादी की बिक्री में उत्तरोत्तर वृद्धि हुई है। हम भी प्रदेश के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से इस अवसर पर खादी से बने वस्त्र एवं अन्य उत्पाद खरीदने करने की अपील कर रहे हैं ताकि खादी उद्योग से जुड़े व्यक्ति न सिर्फ आत्मनिर्भर बन सकें बल्कि हमारी मूल संस्कृति का भी प्रचार-प्रसार हो। आज ही के दिन रामपुर तिराहा पर शहीद हुए आंदोलनकारियों को याद करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य के प्रत्येक नागरिक के हृदय में उनका सम्मान है और हम उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनके सपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए कटिबद्ध है। एक प्रश्न के उत्तर में मदन कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क

सीएम धामी ने उत्तराखंड शहीद स्मारक रामपुर तिराहा में राज्य आंदोलन के शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

Image
देहरादूना। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी सरकार शहीदों के सपनों और राज्य आन्दोलनकारियों की भावनाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को हर क्षेत्र में आगे बढ़ायेगी। जनता, सरकार के भाव को समझे। यह बात उन्होंने उत्तराखंड शहीद स्मारक रामपुर तिराहा, मुजफ्फरनगर में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शहीदों की पुण्य स्मृति पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कही। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य आन्दोलनकारियों के हित में कई घोषणायें कीं, जिनमें राज्य आन्दोलनकारियों को सरकारी अस्पतालों की तर्ज पर राजकीय मेडिकल कालेजों में मुफ्त उपचार उपलब्ध करवाने, उद्योग धंधों में राज्य आन्दोलकारियों और उनके परिजनों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार देने और विभिन्न विभागों में सेवारत राज्य आन्दोलनकारियों को हटाये जाने सम्बंधी मामले में ठोस पैरवी करना शामिल है। सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मैं उन शहीदों को नमन करता हूं जिनके सर्वाेच्च बलिदान की वजह से हमें उत्तराखंड राज्य मिला है। राज्य निर्माण आंदोलन के दौरान खटीमा, मसूरी एवं मुजफ्फरनगर में लाखों आंदोलनकारियों ने भाग लिया जि