Posts

भारतीय संस्कृति व नैतिक शिक्षा के आयाम पुस्तक का स्पीकर अग्रवाल ने किया विमोचन

Image
देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने आज उत्तराखंड प्रेस क्लब में भारतीय संस्कृति तथा नैतिक शिक्षा के आयाम पुस्तक के लोकार्पण के अवसर पर कहां है भारतीय संस्कृति पुस्तकें वर्तमान समय की आवश्यकता है। इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति जिसकी प्रसिद्धि सम्पूर्ण विश्व में हमेशा से रही है, उस भारतीय संस्कृति पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण अच्छी पहल है। ऐसे समय में जब पश्चिमी सभ्यता का बढ़ता प्रभाव हो, तब इस पुस्तक की पुस्तिका का प्रकाशन अति आवश्यक है। श्री अग्रवाल ने कहा कि पुस्तक के लेखक अखिलेश चन्द्र चमोला ने बहुत खूबसूरत तरीके से भारतीय संस्कृति व नैतिक शिक्षा का समावेश किया है इस पुस्तक से युवा पीढ़ी को अपनी प्राचीनतम भारतीय संस्कृति को समझने व जानने का अवसर प्राप्त होगा और साथ ही समाज में नैतिक मूल्यों में जो गिरावट आई है, उससे उभरने के लिए भी पुस्तक में अनेक बातों का उल्लेख किया गया है। श्री अग्रवाल ने कहा कि पुस्तक समाज का दर्पण होती है, समाज में घटने वाली प्रत्येक घटना का समावेश जब एक पुस्तक के रूप में प्रकाशित होता है, तब पीढ़ी दर पीढ़ी उन वर्णनों से प्र

राज्य स्थापना दिवस पर आंदोलनकारियों को सम्मानित किया जाएगा

उत्तरकाशी। राज्य स्थापना दिवस को उत्तराखंड महोत्सव के रूप में मनाने को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से कहा कि एक सप्ताह तक जनपद में स्वच्छता अभियान, खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित अनेक प्रकार की गतिविधियां आयोजित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस के अवसर जनपद मुख्यालय के अलावा तहसील स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित कर राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया जाएगा। सभी नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों में वृहद रूप से सफाई अभियान चलाने के निर्देश अधिशासी अधिकारियों को दिए। नगर निकायों से लगी बड़ी ग्राम सभाओं में व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाने को कहा जिसकी मानिटरिग खंड विकास अधिकारियों को सौंपी गई। स्वास्थ्य विभाग को आठ नवम्बर से 10 नवम्बर तक कोविड-19 की दूसरी डोज के लिए जनपद के नागरिकों को जागरूक करने के निर्देश दिए। दोनों दिन मेघा वैक्सीनेशन अभियान चलाने को कहा। पर्यटन विभाग साइकिल रैली, खेल विभाग क्रिकेट, वालीबाल व क्रास कंट्री दौड़ का आयोजन करेगा। उप निदेशक गंगोत्री नेशनल पार्क ने बताया कि साहसिक पर्यटन के लिए प्रसिद्ध गर्तांगली को राज्य स्थापना दिवस क

हाईस्पीड मोटर बोट और फ्लोटिग जेटी मिलने से झील में राहत कार्य बेहतर तरीके से हो सकेंगे

Image
नई टिहरी। अब टिहरी झील में किसी भी दुर्घटना या आपदा की स्थिति में एसडीआरएफ तत्काल राहत एवं बचाव कार्य कर सकेगी। टिहरी झील में एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम को दो हाईस्पीड मोटर बोट और फ्लोटिग जेटी मिलने से राहत कार्य बेहतर तरीके से हो सकेंगे। रविवार को कोटी कालोनी में टिहरी झील में पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार की उपस्थिति में एसडीआरएफ की टीम ने राहत एवं बचाव कार्य का प्रदर्शन किया। इस दौरान दो डूबते हुए युवकों को एसडीआरएफ की स्पीड बोट की मदद से बचाया गया। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि टिहरी झील आने वाले समय में दुनिया का प्रमुख पर्यटन स्थल बनकर उभरेगा। ऐसे में यहां पर पर्यटकों का दबाव भी बढ़ रहा है। पुलिस ने यहां पर एसडीआरएफ की रेस्क्यू चौकी स्थापित की है। यहां वर्तमान में 50 जवान तैनात हैं। यहां दो स्पीड बोट और 50 व्यक्तियों की क्षमता वाली फ्लोटिग जेटी भी उपलब्ध कराई गई है। स्पीड बोट 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पानी में चल सकती है। भविष्य में यहां पर एसडीआरएफ को और सुविधाएं दी जाएंगी। उत्तराखंड पुलिस वर्तमान में 18 लोकेशन पर जल पुलिस रेस्क्यू टीम की तैनाती की गई है, जिस

गंगा विश्व धरोहर घोषित हो पर संगोष्ठी आयोजित

Image
उत्तरकाशीा। विश्वनाथ संस्कृत स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी में गंगा विश्व धरोहर घोषित हो विषय पर संगोष्ठी आयोजित हुई। जिसमें छात्रों एवं शिक्षकों ने गंगा की स्वच्छता व निर्मलता के लिए सुझाव दिए और इसे विश्व धरोहर घोषित करने की वकालत की। इस दौरान गंगा स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। कार्यक्रम के संयोजक डा. शम्भू प्रसाद नौटियाल ने कहा कि संगोष्ठी का उद्देश्य गंगा नदी को निर्मल तथा नैसर्गिक जैव विविधता को संरक्षित करने के प्रति आमजन में विशिष्ट जागरूकता पैदा करना है। क्योंकि भारतीय धर्मग्रंथों में ही नहीं गंगा का सम्मान सभी धर्मों और पंथों द्वारा किया जाता है। यह सिर्फ नदी ही नहीं बल्कि एक सांस्कृतिक विरासत है। गंगा के जल में कुछ खास लवण और जड़ी-बूटियां घुल जाती हैं। जिससे गंगा जल अन्य पानी के मुकाबले कहीं ज्यादा शुद्ध और औषधीय गुणों से परिपूर्ण हो जाता है। गंगा के प्रति आस्था, विश्वास, महत्ता और प्रामाणिकता को देखते हुए इसे विश्व धरोहर में शामिल होना ही चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरि सिंह राणा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गंगा का काफी महत्व है व प्रत्येक मांगलिक कार्याे में गंग

उच्चायुक्त ने भारतीय वैदिक संस्कृति व रीति रिवाज से रचाया विवाह

Image
ऋषिकेश। त्रिनिदाद और टोबैगो गणराज्य के उच्चायुक्त डा. रोजर गोपाल और उनकी पत्नी अनीता ने अपनी शादी की दसवीं वर्षगांठ पर ऋषिकेश में भारतीय वैदिक संस्कृति व रीति रिवाज से विवाह रचाया। दोनों ने भारतीय संस्कृति और संस्कारों के साथ जीवन जीने का संकल्प लिया। रविवार को परमार्थ निकेतन स्वर्गाश्रम में त्रिनिदाद और टोबैगो गणराज्य के उच्चायुक्त डा. रोजर गोपाल अपनी पत्नी अनीता, बेटे एड्रियन और ब्रायन के साथ पहुंचे। डा. रोजर गोपाल व अनीता का विवाह दस वर्ष पूर्व पश्चिम विवाह पद्धति से हुआ था। भारतीय वैदिक संस्कृति से प्रभावित डा. रोजर व अनीता ने विवाह की दसवीं वर्षगांठ पर वैदिक परंपरा के अनुसार परिणय बंधन में बंधने का निर्णय लिया। रविवार को परमार्थ निकेतन गंगा तट पर दोनों का वैदिक रीति रिवाज से विवाह संपन्न कराया गया। दोनों ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए और भारतीय संस्कृति और संस्कारों के साथ जीवन जीने का संकल्प लिया। डा. रोजर गोपाल ने पत्नी के साथ परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती से आशीर्वाद लिया। उन्होंने सहपरिवार विश्व शांति हवन और मां गंगा की दिव्य आरती में भी सहभाग किया।

पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Image
देहरादूना। पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की बढ़ती कीमत के विरोध में रविवार को कांग्रेस ने प्रदेशभर में प्रदर्शन किया। देहरादून में कांग्रेसियों ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में राजपुर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के बाहर प्रदर्शन किया। दोपहर करीब 12 बजे कांग्रेसी पेट्रोल पंप पर पहुंचे और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान गणेश गोदियाल ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि वर्ष 2014 से अब तक मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी कर देश की जनता की गाढ़ी कमाई के 85 लाख करोड़ से अधिक रुपये लूटने का काम किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में 75 प्रतिशत की कमी होने के बावजूद पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम में बेतहाशा वृद्धि की जा रही है। कोरोनाकाल के पिछले 18 महीनों में पेट्रोल-डीजल के दाम में भारी इजाफा होने से महंगाई लगातार बढ़ी है। इससे जनता की कमर टूट चुकी है। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन पृथ्वीपाल चौहान, प्रदेश महामंत्री संगठन मथुरादत्त जोशी, पूर्व विधायक राजकुमार, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर

बापू ने दीपावली व नववर्ष की बधाई दी

Image
रुड़की, गढ़ संवेदना न्यूज। मोरारी बापू ने देशवासियों को दीवाली और नव वर्ष की बधाई दी और उनके कुशलक्षेम की प्रार्थना की। उन्होंने कामना की कि दीपावली का प्रकाश सबके रोग, दुःख और अज्ञान रुपी अन्धकार को दूर करके मनो में ज्ञान और उल्लास की रोशनी धारण करें, और सबका जीवन यश,वैभव, धन-धान्य, सुख, शांति और खुशियों से परिपूर्ण रहें।