Posts

Showing posts with the label Politics

महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों ने की पार्टी संगठन की मजबूती पर चर्चा 

Image
देहरादून। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्या की अध्यक्षता में आज लगातार दूसरे दिन प्रदेश कार्यालय में प्रदेश महिला कंाग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक में प्रदेश महिला कांग्रेस प्रभारी परमिन्दर कौर भी उपस्थिति थी। बैठक मे प्रदेश पदाधिकारियों के अलावा जिला एवं शहर अध्यक्ष भी उपस्थित रहे। बैठक में देश में चल रही आर्थिक मंदी के अलावा मंहगाई, बेरोजगार, महिला उत्पीड़न की घटनाओं तथा चरमराती कानून व्यवस्था पर चर्चा के अलावा पार्टी संगठन की मजबूती पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश प्रभारी परमिन्दर कौर ने प्रदेशभर में जिला एवं ब्लाक स्तर पर संगठन का गठन करते हुए पार्टी की गतिविधियां बढ़ाने पर जोर दिया तथा इसके साथ ही कांग्रेस की उपलब्ध्यिां जन-जन  तक पहुँचाने का भी आह्नन किया। उन्होंने कहा कि फरवरी प्रथम सप्ताह में कुमाऊं एवं गढ़वाल मण्डल की अलग-अलग बैठकें आयोजित की जांय। उन्होंने कहा कि संगठन की गतिविधियों को सुचारू ढंग से संचालित करने के लिए विधानसभावार प्रदेश महिला कंाग्रेस पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जायेगी जो सभी जिलाध्यक्षों एवं ब्लाक