Posts

तुलाज इंस्टीट्यूट ने आयोजित किया नॉर्थ ईस्ट फ्रेशर्स मीट

Image
देहरादून। तुलाज इंस्टीट्यूट ने नॉर्थ ईस्ट के छात्रों के लिए वार्षिक फ्रेशर्स मीट का आयोजन किया। इस सम्मेलन का हिस्सा बनने के लिए असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, शिलांग और मिजोरम के कुल 120 छात्रों को आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि तुलाज़ इंस्ट्यूट की कार्यकारी निदेशक सिल्की जैन मारवाह रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि तुलाज़ इंस्टिट्यूट के उपाध्यक्ष रौनक जैन मौजूद रहे। इस अवसर पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। छात्रों ने पारंपरिक नृत्य और संगीत प्रस्तुति, रैंप वॉक और कई गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दिन के दौरान मिस्टर एंड मिस फ्रेशर्स के लिए कई प्रतियोगिताएं और राउंड भी आयोजित किए गए। बी.टेक ईईई शाखा से नागालैंड के एनजेनथुंग सोपो को मिस्टर फ्रेशर के खिताब से नवाजा गया, जबकि एमबीए शाखा से असम की प्रियंका मेहता ने मिस फ्रेशर का खिताब जीता। इस अवसर पर बोलते हुए, तुलाज़ इंस्टिट्यूट के उपाध्यक्ष रौनक जैन ने कहा, हर साल, तुलाज़ इंस्टिट्यूट नॉर्थ ईस्ट के छात्रों का प्रोत्साहन करने और अपने समुदाय की मजबूत भावना बनाये रखने के लिए एक वार

प्रेमनगर में सड़कों की हालत से अंदाजा लगा लीजिए विकास काः रविंद्र सिंह आनंद

Image
’ देहरादून। आम आदमी पार्टी के कैंट विधानसभा प्रत्याशी रविंद्र सिंह आनंद ने कहा कि प्रेमनगर क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान लोगों ने क्षेत्र में हुए तथाकथित विकास की पोल खोली। क्षेत्रवासी फिलहाल क्षेत्र में टूटी सड़कों से बहुत परेशान हैं। रविंद्र आनंद ने बताया कि क्षेत्रवासियों को बारिश के दिनों से टूटी सड़कों से दो-चार होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस वक्त जब लोग सर्दी-जुकाम बुखार की बीमारी से जूझ रहे है और कोविड का प्रकोप भी दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है तो ऐसे में क्षेत्र में किसी बड़े अस्पताल का न होना भी बहुत बड़ी समस्या है जिससे क्षेत्रवासियों को जूझना पड़ रहा है। लोगों को या तो प्रइवेट डाक्टारों को मोटी मोटी फीस भरनी पड़ रही है या फिर उन्हें दून अस्पताल तक जाना पड़ रहा है। रविंद्र सिंह आनंद ने कहा कि यह बहुत ही दुख की बात है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार होने के बाद भी इस क्षेत्र में लोगों को आज भी मूलभूत सुविधाओ ंके लिए जूझना पड़ रहा है। जनसंपर्क करने वालों में मीनू सिंह, कमला देवी, हार्दिक, संगीता, ओमप्रकाश, सपना, जसवंत, आषा लूथरा, पूजा, नवीन चौहान, सलमा, अफरोज, नजमा, राजदा, नूरजहां, शहजाद

भाजपा में टिकट वितरण के साथ ही बगावत भी शुरु

Image
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी होते ही कई विधानसभा क्षेत्रों में बगावत के सुर भी दिखाई देने लगे हैं। पार्टी ने अधिकांश सिटिंग विधायकों पर ही दांव खेला है। ऐसे में कई विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा में बगावत की सुगबुगाहट देखने को मिल रही है नरेंद्रनगर से ओम गोपाल रावत, धनोल्टी से महावीर सिंह रांगड़ और धर्मपुर में लंबे समय से जनता के बीच में काम कर रहे बीर सिंह पंवार ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। बीर सिंह पंवार के समर्थकों की बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से चुनाव लड़ने का ऐलान किया गया। भाजपा के कई बड़े कार्यकर्ता इस बैठक में मौजूद थे। मातृशक्ति भी उनके साथ खड़ी दिखाई दी। उन्होंने विधायक विनोद चमोली पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि 5 साल में उन्होंने विकास के नाम पर कोई काम नहीं किया। यहां तक की राज्य सरकार और केंद्र सरकार की योजनाओं को भी इस धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में लागू नहीं कर पाए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि चुनाव में हम एक नारे के साथ उतरेंगे भाजपा से बैर नहीं, विनोद चमोली की खैर नहीं। कल 11 बजे फिर से विधानसभा क्षेत्र के कई प्रमुख लोग और जन

आईआईटी रूड़की को नागरिक प्रधान सेवाओं पर उत्कृष्ट अनुसंधान में ई-गवर्नेंस के लिए राष्ट्रीय स्वर्ण पुरस्कार

Image
रूड़की। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की के शोधकर्ताओं की टीम ने प्रो. धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में शैक्षिक / अनुसंधान संस्थानों द्वारा नागरिक-केंद्रित सेवाओं पर उत्कृष्ट अनुसंधान के लिए ई-गवर्नेंस हेतु राष्ट्रीय ‘स्वर्ण’ पुरस्कार प्राप्त किया है। टीम को यह पुरस्कार इलेक्ट्रोमैग्नेटिक शील्डिंग और खुफिया उपयोगों के उद्देश्य से ई-वेस्ट-आधारित माइक्रोवेव एब्जॉर्बिंग मैटेरियल के विकास के लिए प्रदान किया गया है। ईएम प्रदूषण रोकने और खुफिया सैन्य कार्यों में आधुनिक इंजीनियरिंग के लिए रडार अवशोषित सामग्री (रैम) अनिवार्य रूप से आवश्यक है। लोक कार्य और रक्षा क्षेत्र में आरएएम के विभिन्न उपयोगों को ध्यान में रखते हुए यह इनोवेशन कम लागत पर सस्ते कच्चे माल और कम जटिल तकनीकियों से प्रभावी माइक्रोवेव अवशोषक के संश्लेषण और निर्माण की अहम् आवश्यकता पूरी करने में मदद करेगा। इससे अंतिम रूप से उपयोग के लिए तैयार खुफिया समाधान और उत्पाद विकसित करने में मदद मिलेगी जैसे कि ईएमआई और हानिकारक मोबाइल फोन विकिरण से बचाव के लिए ई-कचरे और रडार अवशोषित सामग्री और पेंट्स से कैमोफ्लाज़ नेट तैयार करना। हैदराबाद (त

भाजपा ने घोषित की 59 उम्मीदवारों की पहली सूची

Image
देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 59 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। शेष सीटों पर मंथन के बाद प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की जाएगी। प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता में 59 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा सीट से चुनाव लड़ेंगे। पांच महिलाओं को इस बार टिकट दिया गया है। 10 विधायकों के टिकट कटे हैं। इस बार कुंवर प्रणव चौंपियन का टिकट काट दिया गया है, उनकी पत्नी को टिकट दिया गया है। भाजपा ने जिन्हें टिकट दिया है उनमें पुष्कर सिंह धामी-खटीमा, मदन कौशिक-हरिद्वार शहर, केदार सिंह रावत-यमुनोत्री, भरत सिंह चौधरी -रुद्रप्रयाग, शक्ति लाल शाह-घनसाली, विनोद कंडारी-देवप्रयाग, सुबोध उनियाल-नरेंद्रनगर, प्रीतम पंवार-धनोल्टी, सतपाल महाराज-चौबट्टाखाल, राम चरण नौटियाल-चकराता, मुन्ना सिंह चौहान-विकासनगर, शैलेंद्र मोहन सिंघल-जसपुर, उमेश शर्मा-रायपुर, खजान दास-राजपुर रोड, सविता कपूर-देहरादून कैंट, गणेश जोशी-मसूरी, सुरेश राठौर-ज्वालापुर, प्रदीप बत्

घनसाली तहसील क्षेत्र अंतर्गत द्वारी गांव में घंटाकर्ण देवता की लोक जात का भव्य आयोजन

Image
घनसाली/देहरादून, गढ़ संवेदना। उत्तराखंड के टिहरी जिले में घनसाली तहसील क्षेत्र अंतर्गत द्वारी गांव में घंडियाल (घंटाकर्ण) देवता की लोकजात का भव्य आयोजन किया गया। घंटाकर्ण देवता की लोक जात में प्रवासी और आस-पास के क्षेत्रों के लोग बड़ी तादात में शामिल हुए। लोगों ने घंटाकर्ण देवता व नागरजा देवता के दर्शन किए और मनौती मांगी। देवता ने सभी लोगों को आशीर्वाद प्रदान किया। जिन लोगों की पिछली लोकजात में मांगी गई मनौती पूर्ण हुई उन्होंने घंटाकर्ण देवता को साड़े, चांदी के छत्र व घंटियां भेंट की। रात्रि को मोलखा में जागरण व मेले का आयोजन हुआ। घंटाकर्ण देवता की इस द्विवार्षिक लोकजात में मुंबई, दिल्ली, गुजरात, चंडीगढ़, देहरादून, उत्तरकाशी, श्रीनगर आदि क्षेत्रों में रहने वाले प्रवासी बड़ी संख्या में गांव पहुंचे और लोक जात में शामिल होकर अपने इष्ट और ग्राम देवता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मान्यता है कि इस मंदिर में जो भी श्रद्धालू सच्चे मन से कोई मन्नत मांगता है वह मन्नत अवश्य पूरी होती है। विदेशों में रहने वाली प्रवासी भी लोकजात में शामिल होने को गांव पहुंचे। घंटाकर्ण देवता की लोकजात में द्वारी, चुखड़ी,

श्रीलंका वन विभाग के अधिकारियों के लिए हाई-टेक वन नर्सरी पर आभासी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

Image
देहरादूना। भारतीय वानिकी अनुसंधान और शिक्षा परिषद, देहरादून के तहत वन अनुसंधान संस्थान 18 से 21 जनवरी तक श्रीलंका वन विभाग के अधिकारियों के लिए हाई-टेक वन नर्सरी पर एक आभासी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। विदेश मंत्रालय और पर्यावरण एवं वन मंत्रालय के माध्यम से श्रीलंका वन विभाग के अनुरोध पर पाठ्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आरपी सिंह प्रमुख सिल्विकल्चर डिवीजन एफआरआई ने गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया और पाठ्यक्रम की रूपरेखा दी जिसमें हाई-टेक नर्सरी और विभिन्न विषयोंरू साइट चयन, स्थापना, डिजाइन और लेआउट, आधुनिक बुनियादी ढांचा और सुविधाएं, नर्सरी संचालन और गुणवत्ता का उत्पादन उच्च तकनीक वाली नर्सरी में वानिकी प्रजातियों का रोपण स्टॉक, वन बीज प्रौद्योगिकी, गुणवत्ता रोपण सामग्री के उत्पादन के लिए वनस्पति प्रसार और ऊतक संवर्धन तकनीक, मिट्टी और पोषक तत्व प्रबंधन तकनीक, नर्सरी में जल प्रबंधन तकनीक, रोग और कीट प्रबंधन, उत्पादन की आधुनिक तकनीकें श्रीलंका की प्रमुख वृक्षारोपण प्रजातियों की गुणवत्ता रोपण सामग्री (क्यूपीएम), देशी मैंग्रोव प्रजातियों की बहाली और संरक्षण, औषधीय पौधों