Posts

जी-20 के प्रति जागरूकता को ‘वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भारत का प्रभाव’ पर हुआ कार्यक्रम का आयोजनज

Image
नरेंद्रनगर। धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा आतंरिक मूल्यांकन आश्वासन समिति के बैनरतले जी-20 के प्रति जागरूकता हेतु वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भारत का प्रभाव विषयक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ डॉ मैत्रेयी थपलियाल, असिस्टेंट प्रोफेसर, स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी ने भारत के जी-20 सम्मेलन के आयोजन के मायनों और भारत के बढ़ते कद पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने भारत के आर्थिक शक्ति के रूप उभरते परिदृश्य को छात्रों को रोचक ढंग से बताया और साथ ही इस समूह के सामाजिक दायित्वों के परिदृश्य में भारत के योगदान और सार्थक पहल पर भी अपना पक्ष प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कॉलेज प्राचार्य प्रो राजेश कुमार उभान ने कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को सम्बोधित हुए कहा कि विश्व पटल पर भारत ने अपनी आर्थिकी और युवा शक्ति के बल पर अपनी एक अलग पहचान बनायी है। आज भारत विश्व की बड़ी अर्थव्यवस्थओं में शुमार है। ये बड़े ही गौरव का विषय है कि इस बार जी -20 की मेजबानी का दायित्व भारत को सौपा गया है और ऐ

आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए

Image
देहरादून। प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने भूतपूर्व सैनिक के आश्रित बच्चों को खेल एवं उच्च शिक्षा के लिए उपनल द्वारा आर्थिक सहायता के चेक प्रदान किए। गौरतलब है कि भूतपूर्व सैनिक हवलदार प्रेम कुमार क्षेत्री भारतीय सेना से नवम्बर 2017 को सेवानिवृत हुए। इनकी पुत्री कुमारी वर्षा क्षेत्री जो कि ऋषिकेश में एक निजी संस्थान में बी०डी०एस० (चार वर्षीय) डिग्री कोर्स कर रही है। परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ न होने के कारणवश परिवार को कॉलेज फीस चुकाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसके दृष्टिगत पूर्व सैनिक पृष्ठ भूमि को ध्यान में रखते हुए उपनल के सी.एस.आर. मद से सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कुमारी वर्षा क्षेत्री को रूपये एक लाख की आर्थिक सहायता के चेक प्रदान किया। इसी प्रकार, अभीषा चैहान पुत्री सूबेदार मेजर आर० एस० चैहान (अ0प्रा0) को एक सैनिक पुत्री होने के साथ-साथ प्रतिभावान खिलाड़ी को मध्यनजर रखते हुए उपनल द्वारा खेल कूद एवं उच्च शिक्षा के लिए रूपये एक लाख का आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया। बताते चले कि पूर्व में भी अभीषा चैहान ने पहले खेलो इंडिया विंटर गेम्स, गुलमर्

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त करने की कांगेसियों ने की निन्दार

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन व प्रशासन मथुरा दत्त जोशी की अध्यक्षता एवं महामंत्री प्रशासन विजय सारस्वत, मीडिया प्रभारी पी. के. अग्रवाल, मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी, महामंत्री नवीन जोशी, प्रवक्ता राजेश चमोली, शीशपाल सिह बिष्ट, महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. जसविन्दर सिंह गोगी, नीरज त्यागी, नवनीत सती की उपस्थित में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की सदस्यता को समाप्त किये जाने पर मोदी सरकार के खिलाफ निन्दा प्रस्ताव पास किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए यह अच्छा संदेश नही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की यह नीति रही है कि जो जन सरोकारों से संबंधित समस्याओं को उठायेगा उसे किसी ना किसी तरह से परेशान किया जा रहा है किसी को ईडी का डर किसी को सीबीआई का डर दिखाकर देश के लोकतंत्र को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र को बचाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि बाबा सहाब भीमराव अम्बेदकर द्वारा दिये गये सं

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने पर कांग्रेसियों में आक्रोश

हल्द्वानी। केरल के वायनाड लोकसभा सीट के सांसद राहुल गांधी की सदस्यता खत्म होने के बाद कांग्रेस आक्रोशित है। उत्तराखंड के अलग-अलग जिलों में यूथ कांग्रेस केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। इसी कड़ी में हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज गेट के सामने यूथ कांग्रेस ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। हल्द्वानी में प्रदर्शन के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया। यूथ कांग्रेस ने कहा अडानी के खिलाफ जो आवाज राहुल गांधी उठा रहे थे, उसको दबाने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है, लेकिन हकीकत यह है कि मोदी सरकार लगातार अडानी को बचाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस कानूनी और राजनीतिक लड़ाई जारी रखेगी। यह सब इसलिए किया जा रहा है कि राहुल गांधी संसद में किसी भी तरह का कोई सवाल न कर सकें। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कहा भाजपा सरकार राहुल गांधी की आवाज को दबाने का काम कर रही है। यह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विशाल भोजक ने कहा यूथ कांग्रेस पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन करेगी। यूथ कांग्रेस कार्यकर्त

हिमगिरी जी विश्वविद्यालय में उन्नत कृषि एवं राष्ट्रीय विकास कार्यक्रम आयोजित

Image
देहरादून। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून स्थित शीशमबाड़ा में हिमगिरी जी विश्वविद्यालय, देहरादून द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में उन्नत कृषि एवं राष्ट्रीय विकास पर कृषि जागरूकता कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कृषि हमेशा किसी भी देश की अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण क्षेत्र रहा है, जो खाद्य सुरक्षा, रोजगार और आर्थिक विकास में योगदान देता है और हम सब जानते ही हैं कि भारत कृषि प्रधान देश है। उन्नत कृषि, आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक तकनीकों के समावेश के साथ, हाल के दिनों में राष्ट्रीय विकास के पीछे एक प्रेरक शक्ति बन गई है। मंत्री जोशी ने कहा उन्नत कृषि पद्धतियों के उपयोग ने किसानों को उनकी उत्पादकता बढ़ाने, लागत कम करने और उनकी उपज की गुणवत्ता में सुधार करने में सक्षम बनाया है, जिससे देश के समग्र विकास में योगदान मिला है। उन्होंने कहा 2050 तक दुनिया की आबादी लगभग 10 अरब तक पहुंचने का अनुमान है, भोजन की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए खाद्य उत्पादन में वृद्धि की आवश्यकता है। प्रदेश सरकार भी राज्य के विभिन्न व

ओबीसी समाज से जुड़े लोग बड़ी संख्या में भाजपा में हुए शामिल

Image
देहरादून। राहुल गांधी प्रकरण में ओबीसी समाज के अपमान से नाराज होकर बड़ी संख्या में उत्तरकाशी, चमोली, देहरादून व हरिद्वार जनपद से कांग्रेस समेत विभिन्न दलों से जुड़े ओबीसी समाज के प्रदेश पदाधिकारियों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर बोलते हुए पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा ओबीसी समाज के अपमान पर न्यायालय द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद भी जिस तरह कांग्रेसी युवराज का अहंकार कम नहीं हो रहा है उससे आने वाले दिनों में कांग्रेस का ओबीसी समेत सभी पिछड़ी जातिविहीन होना तय है । पार्टी प्रदेश मुख्यालय में हुए इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट ने उत्तरकाशी के रवांई-बड़कोट व रुड़की विकास नगर क्षेत्र से आए ओबीसी समाज और हरिद्वार, चमोली व देहरादून के सैकड़ों वरिष्ठ राजनीतिक कार्यकर्ताओं को फूल माला पहनाकर एवं गले मे पटका डालकर पार्टी में शामिल किया। इस मौके पर उन्होंने सभी नवांगतुक लोगों का संगठन में स्वागत व अभिनंदन करते हुए कहा, प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन व सीएम धामी के नेतृत्व के चलते प्रदेश में भाजपा में शामिल होने वालों का सिलसिला पहले ही लगातार

राजपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर

Image
देहरादून। राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के फलस्वरूप प्रदेश स्तर ‘जन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हंै। जिसके अन्तर्गत समस्त विधानसभा क्षेत्रों में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में आज विधानसभा राजपुर क्षेत्रान्तर्गत अमरीक हाॅल, रेसकोर्स गुरू गोविन्द सिंह चैक में विधायक राजपुर खजानदास की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया है।बहुउददेशीय शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टाॅल के माध्यम से अपने-विभाग से सम्बन्धित जानकारी जनमानस को दी गई। बहुउद्देशीय शिविर में पंचायतीराज विभाग, समाज कल्याण विभाग, जल संस्थान, खादी ग्रामोद्योग, उद्यान विभाग, उद्योग विभाग, कृषि विभाग, डेयरी विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग आदि विभागों द्वारा स्टाॅल लगाये गए थे। विधायक द्वारा स्टाॅल का निरीक्षण किया इस अवसर पर विधायक एवं मुख्य विकास अधिकारी ने स्वास्थ्य जांच कराई। इस दौरान माननीय विधायक ने कन्याओं का पूजन भी किया। माननीय विधायक राजपुर ने खजानदास ने कहा कि बहुउद्देशीय शिविर के माध्यम से जनमानस की समस्या का उन्ही के क्षेत्र में निस्तारण हो इसके लिए उन्ह