बहुश्रुत आरुषि निशंक भारत गौरव फाउंडेशन अवार्ड से सम्मानित

नई दिल्ली/देहरादून। सुप्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना, फिल्म निर्मात्री, कवित्री, व्यवसायी, पर्यावरणविद् व समाज सेविका आरुषि निशंक को भारत गौरव अवार्ड फाउंडेशन ने भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान इन्हें कला और संस्कृति के क्षेत्र में अतुलनीय कार्य के लिए दिया गया। दिल्ली के ताज पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में यह सम्मान आरुषि को दिया गया जिसमें श्री रतन लाल कटारिया एम ओ एस जल शक्ति, मार्गनी भारत सांसद लोकसभा, सत्य नारायण जातीय सांसद लोकसभा, संग्राम सिंह इंडियन रेसलर समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

आरुषि सुप्रसिद्ध कत्थक गुरु पदम् विभूषण बिरजू महाराज की शिष्या हैं और भारत सरकार के भारत विदेश सांस्कृतिक सम्बन्ध परिषद् की कलाकार हैं. ये एक दर्जन से साधिक देशों में अपनी कत्थक की प्रस्तुति दे चुकी हैं. कत्थक के अलावा आरुषि विगत 10 वर्षों से सामाजिक क्षेत्रों में पर्यावरण संस्करण व संवर्धन, नारी सशक्तिकरण और पवित्र गंगा नदी अवं उसकी सहायक नदियों की स्वछता अवं संरक्षण के कार्यों में संलग्न हैं। आरुषि केंद्र सरकार की नमामि गंगे परियोजना की प्रमोटर हैं और साथ ही साथ हिमालय तथा नदियों की स्वछता अवा संवर्धन के समर्पित अभियान स्पर्श गंगा की राष्ट्रीय संयोजक भी हैं. इसके अलावा इनके द्वारा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में देश विदेश में अनेक कार्यक्रम आयोजित करती आ रही हैं। इस मौके पर अपनी प्रसन्ता व्यक्त करते हुए आरुषि निशंक ने कहा, ष्मैं धन्यवाद् करती हूँ  भारत गौरव अवार्ड फाउंडेशन का जिन्होंने मेरे प्रयासों को सराहते हुए यह सम्मान दिया. मुझे गर्व है की हमारे प्रयासों के चलते लोग गंगा सफाई के प्रति जागरूक हो रहे हैं. यह एक बड़ा मिशन है जिसके लिए सबका साथ आवश्यक है। हाल ही में उत्तराखंड की महँ सैन्य परंपरा अवं रीती रिवाजों पर केंद्रित उत्तराखंडी फिकलम मेजर निराला की निर्माण भी इन्होंने कियां यह फिल्म दर्शकों के बिच अत्यंत लोकप्रिय हुई है।

Popular posts from this blog

नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम ने विशिष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित

व्यंजन प्रतियोगिता में पूजा, टाई एंड डाई में सोनाक्षी और रंगोली में काजल रहीं विजेता

घरों के आस-पास चहचहाने वाली गौरैया विलुप्ति के कगार पर