भारतीय विदेश सेवा के अधिकारियों ने की सीएम से भेंट 


देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से गुरूवार को सचिवालय में भारतीय विदेश सेवा के अधिकारियों मालविका प्रियदर्शनी तथा जितेन्द्र रावत ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने प्रदेश से सम्बन्धित विभिन्न विषयों पर मुख्यमंत्री से चर्चा की।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि हिमालयी राज्य उत्तराखण्ड की अन्तर्राष्ट्रीय सीमायें नेपाल व चीन से जुड़ी है। उत्तराखण्ड का प्राकृतिक सौन्दर्य एवं शांत वातावरण पर्यटकों के आकर्षक का केन्द्र रहा है, यहां के चारधाम देश व दुनिया के श्रद्वालुओं की आस्था का केन्द्र है, पर्यटन हमारी आर्थिकी का मजबूत आधार है। बड़ी संख्या के फिल्मकार फिल्मांकन के लिए प्रदेश में आ रहे हैं। राज्य में युवाओं को स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने की दिशा में कारगर प्रयास किये जा रहे हैं। सड़क, रेल व हवाई सेवाओं के विकास में तेजी से कार्य किया जा रहा है। राज्य के प्रति निवेशकों का रूझान भी बढ़ा है। बड़ी संख्या में उद्यमी राज्य में निवेश के लिए आ रहे हैं। इस अवसर पर अपर सचिव प्रदीप रावत भी उपस्थित थे।

Popular posts from this blog

नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम ने विशिष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित

व्यंजन प्रतियोगिता में पूजा, टाई एंड डाई में सोनाक्षी और रंगोली में काजल रहीं विजेता

घरों के आस-पास चहचहाने वाली गौरैया विलुप्ति के कगार पर