भगत सिंह कोश्यारी महाराष्ट्र के राज्यपाल नियुक्त


नई दिल्ली। राजस्‍थान, महाराष्‍ट्र और हिमाचल प्रदेश में नए राज्‍यपालों की नियुक्ति की गई है। वहीं हिमाचल प्रदेश के राज्‍यपाल कलराज मिश्र को स्‍थानांत‍रित किया गया है। मिश्र को अब राजस्‍थान की जिम्‍मेदारी सौंपी गई है।  उनकी जगह पर पूर्व केंद्रीय मंत्री बंडारू दत्‍तात्रेय को हिमाचल प्रदेश का राज्‍यपाल बनाया गया है। भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्‍ट्र का राज्‍यपाल नियुक्‍त किया गया है। आरिफ मोहम्‍मद खान को केरल जबकि टी सुंदरराजन को तेलंगाना का गर्वनर नियुक्‍त किया गया है।



उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और लोकसभा सांसद रहे वरिष्ठ भाजपा नेता भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है। सी विद्यासागर राव कराव का कार्यकाल समाप्त होनेूू पर उनकी नियुक्ति की गई। राव 30 अगस्त 2014 को महाराष्ट्र के राज्यपाल बने थे, जिनका पांच वर्ष कार्यकाल समाप्त हो गया। राष्ट्रपति ने शनिवार को कोश्यारी की नियुक्ति की। कोश्यारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक भी रहे। आपातकाल के समय 1977 में वे जेल भी गए। अलग उत्तराखंड राज्य बनने पर वे उत्तराखंड भाजपा के पहले प्रदेश अध्यक्ष बने। 2001 से 2002 तक वे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे। 2002-2007 तक उन्होंने उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद संभाला। 2008 से 2014 तक वे राज्यसभा के सदस्य रहे। उसके बाद वे नैनीताल-उधमसिंहनगर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए। वे अंग्रेजी साहित्य में स्नातकोत्तकर हैं। वे शिक्षक व पत्रकार भी रहे। अब उन्हें राष्ट्रपति द्वारा महाराष्ट्र के राज्यपाल के तौर पर नियुक्त किया गया है।



Popular posts from this blog

नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम ने विशिष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित

व्यंजन प्रतियोगिता में पूजा, टाई एंड डाई में सोनाक्षी और रंगोली में काजल रहीं विजेता

शिक्षा अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को एसएसपी को भेजा पत्र, DG शिक्षा से की विभागीय कार्रवाई की मांग