Sunday, 29 September 2019

दिगंबर जैन महासमिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक बड़जात्या से भेंट कर मार्गदर्शन प्राप्त किया 



देहरादून, गढ़ संवेदना । दिगंबर जैन महासमिति के उत्तरप्रदेश-उत्तरांचल के मुख्य सेवा संयोजक सचिन जैन ने दिगंबर जैन महासमिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक बड़जात्या के इंदौर से देहरादून आगमन पर महासमिति के पदाधिकारी व सभी सदस्यों के साथ एक शिष्टाचार भेंट कर मार्गदर्शन प्राप्त किया।


सचिन जैन ने अशोक जैन बड़जात्या को अंगवस्त्र पहनाकर वा स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत और अभिनंदन किया।  सचिन जैन ने कहा कि ये हमारे लिए गौरव का विषय है कि आज हमारे बीच हम सबको राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। जिसमें महासमिति आपके मार्गदर्शन से शिखर को छूने में सफलता हासिल करेगी और सफलता के पायदान पर कदम रखेगी। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक जैन बड़जात्या ने अपने विचार रखे और विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी एवं सदस्य मिलजुल कर महासमिति के माध्यम से सामाजिक कार्य करेंगे। और महासमिति से जन जन को सदस्य बनाकर महासमिति को अग्रिम पंक्ति में लाकर खड़ा करेंगे। इस पर महासमिति के संभागीय अध्यक्ष राजेश जैन ने आश्वस्त करते हुए भरोसा दिलाया कि आपकी उम्मीदों और आशाओं पर हम सभी खरा उतरने को पूरी पूरी कोशिश करेंगे और पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करेंगे। इस अवसर पर दिगम्बर जैन महासमिति अंचल की राजनीतिक चेतना प्रकोष्ठ संयोजिका मधु जैन ने उनका अपनी और सभी सदस्यों की ओर से आभार प्रकट किया और कहा कि आपके मार्गदर्शन में निश्चित रूप से महासमिति अपने चरम शिखर को छूने में पीछे नहीं हटेगी। इस अवसर पर आशीष जैन, आशु जैन, प्रतीक जैन, सुनीता जैन, प्रियंका जैन, ईशान जैन, आरव जैन आदि लोग उपस्थित रहे।



Featured Post

त्वरित गति से चल रहा केदारनाथ पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य

रूद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। केदारनाथ यात्रा के सफल संचालन हेतु संबंधित विभागों...