दून में ‘डांडिया एंड गरबा रास व अंदाज-ए-दून एग्जीबिशन‘ 5 अक्टूबर को 



देहरादून, गढ़ संवेदना । द क्रिएटिव हब डांस इंस्टीट्यूट द्वारा 5 अक्टूबर को हरिद्वार रोड स्थित होटल साॅलिटेअर में 'डांडिया एंड गरबा रास 2019 व अंदाज-ए-दून एग्जीबिशन' का आयोजन किया जाएगा। पिछले आठ वर्षों से द क्रिएटिव हब डांस इंस्टीट्यूट द्वारा लगातार सफलता के साथ 'डांडिया एंड गरबा रास का आयोजन किया जा रहा है। 29 सितंबर से 3 अक्टूबर तक डांडिया व गरबा प्रशिक्षण दिया जाएगा, इसकी जानकारी आयोजक व द क्रिएटिव हब डांस इंस्टीट्यूट की डायरेक्टर मीतू बंसल ने दी।

मीतू बंसल ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि, इस साल यह कार्यक्रम सामाजिक सामुदायिक संस्था द यलो वरान्दा के साथ मिलकर आयोजित किया जा रहा है। शाम 5 बजे से इस कार्यक्रम की शुरूआत दूर्गा पूजा के साथ होगी। उसके बाद पारिवारिक कार्यक्रम, नृत्य-संगीत की प्रस्तुतियां आदि कार्यक्रम में शामिल रहेंगी। इसके अलावा डांडिया रास, गरबा, डीजे व स्वादिष्ट व्ंयजनों के साथ खूब धमाल और मस्ती होगी। उन्होंने यह भी बताया कि रोमांच से भरी इस शाम में महिलाओं के लिए अंदाज-ए-दून एग्जीबिशन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें त्यौहारों संबंधी  साज-सज्जा वस्तुओं की प्रदर्शनी लगायी जाएंगी। कार्यक्रम में जरूरतमंदों के लिए कार्यरत 'गूंज' संस्था द्वारा तैयार कलेक्शन का स्टाॅल व डोनेशन स्टाॅल भी लगाया जाएगा।

5 अक्टूबर को आयोजित होने वाले 'डांडिया एंड गरबा रास 2019 के लिए आकर्षक व पारंपरिक परिधानों का ड्रेस कोड रखा गया है। मीतू ने आगे कहा कि, द क्रिएटिव हब डांस इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित डांडिया एंड गरबा रास में पारिवारिक वातावरण के साथ सुरक्षा व सभ्यता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि क्रिएटिव हब डांस इंस्टीट्यूट का उद्देश्य भारतीय परंपराओं के साथ-साथ भारतीय संस्कृति को बचाये रखना व लोगों को सभ्याता व संस्कृति के प्रति जागरूक करना है।

क्रिएटिव हब टीम की रेनू गर्ग ने बताया कि, 'डांडिया एंड गरबा रास 2019' का संचालन सिंगर व सेलीब्रिटी एंकर नवाब करेंगे। नेहरू कलोनी स्थित द क्रिएटिव हब डांस इंस्टीट्यूट द्वारा पिछले आठ वर्षों से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हैं। प्रेसवार्ता में क्रिएटिव हब टीम मेंबर्स दीपक भट्ट, रेनू गर्ग, मनीष थपलियाल व द यलो वरान्दा टीम से सपना बटोला, अपूर्वा बनर्जी, आयुषी गुप्ता उपस्थित रहे।


 



Popular posts from this blog

नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम ने विशिष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित

व्यंजन प्रतियोगिता में पूजा, टाई एंड डाई में सोनाक्षी और रंगोली में काजल रहीं विजेता

घरों के आस-पास चहचहाने वाली गौरैया विलुप्ति के कगार पर