सास और दामाद के बीच अवैध संबंध, बेटी ने पुलिस को दी तहरीर


रुद्रपुर। दामाद और सास का रिश्ता मां-बेटे का रिश्ते जितना ही ही पवित्र माना जाता है। लेकिन, यहां जो मामला सामने आया है। वो इस इस रिश्ते को शर्मसार करने वाला। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति और मां को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। जिसके बाद उसने पुलिस को तहरीर दी है।


महिला ने अपनी मां और पति के बीच अवैध संबंध होने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है। महिला ने पति और मां पर उसे मारपीट कर घर से निकालने का भी आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुट गई है। बेटी के इस आरोप पर पुलिस भी सन्न है। पुलिस को दी तहरीर में ट्रांजिट कैंप निवासी पीड़ित महिला ने कहा कि 13 वर्ष पहले उसका विवाह हुआ था। विवाह के कुछ बाद ही उसकी मां उसके पास आकर रहने लगी। इस दौरान पति का उसके प्रति व्यवहार बदलने लगा। बात-बात पर पति उससे मारपीट करता और अधिकतर समय उसकी मां के साथ रहता था। शक होने पर जब उसने मां और पति पर नजर रखनी शुरू की तो उसे दोनों के बीच अवैध संबंधों का पता चला। जब उसने पति को समझाने का प्रयास किया तो पति ने उसे ही पीट दिया।



Popular posts from this blog

नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम ने विशिष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित

व्यंजन प्रतियोगिता में पूजा, टाई एंड डाई में सोनाक्षी और रंगोली में काजल रहीं विजेता

शिक्षा अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को एसएसपी को भेजा पत्र, DG शिक्षा से की विभागीय कार्रवाई की मांग