ब्लॉक प्रमुख के पदों के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की एक और सूची

देहरादून। उत्तराखंड में पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा ने अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के पदों के लिए उम्मीदवारों की नई सूची जारी कर दी है। अब तक पंचायत अध्यक्ष के नौ और ब्लॉक प्रमुखों के 55 पदों के लिए प्रत्याशी घोषित किए जा चुके हैं। 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की अध्यक्षता में बैठकें संपन्न हुई। इसके बाद प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी ने सोमवार को उम्मीदवारों की नई सूची जारी की है। गढ़वाल मंडल के जौनपुर से गीता रावत, कर्णप्रयाग से चंदेश्वरी देवी, जोशीमठ से मीना रावत, चंबा से शिवानी बिष्ट, घनसाली से विमला नेगी, जाखणीधार से सुनीता देवी, थौलदार से काजल पंवार, प्रतापनगर से गुलाब सिंह चैहान, देवप्रयाग से संजय पाठक, कीर्तिनगर से उत्तम सिंह नेगी, नरेंद्र नगर से राजेंद्र भंडारी, भटवाड़ी से विनिता रावत, डुंडा से शैलेंद्र कोली, पुरोला से रीता पंवार, मोरी से बचन सिंह पंवार, गैरसैंण से शशी देवी, थराली से कविता देवी, घाट से भारती देवी और नारायण बगड़ से यशपाल सिंह नेगी को ब्लॉक प्रमुख का उम्मीदवार बनाया गया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ. देवेंद्र भसीन ने बताया कि अब तक जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नौ और ब्लॉक प्रमुखों के 55 पदों के लिए प्रत्याशी घोषित किए जा चुके हैं। शेष प्रत्याशियों के नाम जल्द घोषित कर दिए जाएंगे। 

Popular posts from this blog

व्यंजन प्रतियोगिता में पूजा, टाई एंड डाई में सोनाक्षी और रंगोली में काजल रहीं विजेता

नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम ने विशिष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित

शिक्षा अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को एसएसपी को भेजा पत्र, DG शिक्षा से की विभागीय कार्रवाई की मांग