मिस उत्तराखंड का फस्र्ट लुक आयोजित


देहरादून। सिनमिट कम्युनिकेशंस द्वारा आयोजित मिस उत्तराखंड 2019 का फर्स्ट लुक आज होटल मधुबन में आयोजित किया गया। मिस उत्तराखंड 2019 कमल ज्वैलर्स द्वारा प्रस्तुत किया गया है। उत्तराखंड के कई जिलों का प्रतिनिधित्व करने वाली 29 लड़कियों ने फर्स्ट लुक के लिए क्वालिफाई किया। हरिद्वार, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा, टिहरी, पौड़ी और खटीमा जैसे कई जिलों की लड़कियों ने अपनी भागीदारी को चिह्नित किया।  शो को कोरियोग्राफ आकांक्षा गुप्ता द्वारा किया गया और इसका सह निर्देशन प्रतीक लांबा ने किया। इस अवसर पर संस्थापक सिनमिट कम्युनिकेशंस दलीप सिंधी और राजीव मित्तल भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर बोलते हुए, दलीप सिंधी ने कहा, “इस पैजेंट का उद्देश्य राज्य की लड़कियों को एक उचित प्लेटफार्म प्रदान करना है। मिस उत्तराखंड का यह टाइटल उन्हें संवारने और उन्हें निखारने पर काम करता है। हम चाहते हैं कि उन्हें दूसरे राज्यों की लड़कियों की तरह ही सवारने का मौका मिले। इस साल की लड़कियां पिछली बार की तुलना में अधिक जागरूक हैं।”राजीव मित्तल ने यह भी बताया कि फर्स्ट लुक के बाद कई उप प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा जहाँ लड़कियों को विभिन्न पहलुओं जैसे कि प्रतिभा, रूप, मुस्कान, त्वचा, फिटनेस आदि के अंतर्गत चुना जाएगा। फर्स्ट लुक के लिए क्वालीफाई करने वाली लड़कियों में आकांक्षा छेत्री, आकांक्षा देवगन, आकांक्षा नेगी, अचल बिष्ट, अनन्या बिष्ट, अपूर्वा डोभाल, आरुशी बलूनी, बबिता बिष्ट, दीपिका पांडे, हीना आर्य, कंचन, कुसुम रावत, मनीषा धीमान, मानसी रावत, मनवी छेत्री, नाजिश खान, नीलम नेगी, प्रीति रावत, रबीना कुमारी, राजेश्वरी पोखरिया, ऋचा बलूनी, समीक्षा सकलानी, सना बिष्ट, संतोषी जेना, शिवानी बिष्ट, स्नेहा पुंडीर, सुमेधा रावत, विशाखा बायल और श्रेया रहीं।

Popular posts from this blog

व्यंजन प्रतियोगिता में पूजा, टाई एंड डाई में सोनाक्षी और रंगोली में काजल रहीं विजेता

नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम ने विशिष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित

शिक्षा अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को एसएसपी को भेजा पत्र, DG शिक्षा से की विभागीय कार्रवाई की मांग