भाजपा के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट को कार्यकर्ताओं ने दी बधाई


 

देहरादून। कैंट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश रावत ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ में नवनिर्वाचित भाजपा के महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट को उनके निवास पर जाकर बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने श्री भट्ट को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया साथ ही कैंट विधानसभा की दोनों मंडलों के अध्यक्षों जीएमएस नगर के मंडल अध्यक्ष बबलू बंसल एवं प्रेमनगर कांवली मंडल के अध्यक्ष बिजेंदर थपलियाल को भी कार्यकर्ताओं के साथ उनके निवास स्थान पर जाकर बधाई और शुभकामनाएं दीं। दिनेश रावत ने जोश जोश भरते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन हित में काम करने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर कार्यकर्ता श्रीमत सिंह भंडारी, विकास शर्मा, देवेंद्र, सुभाष, सत्येंद्र चैहान, योगेंद्र नेगी, अजीत सिंह, सुरेश कुमार, शेर सिंह राणा, बबलू, संदीप पाल, विराल सिंह, मनीष, नीरज रतूड़ी, जीत सिंह नेगी, अरविंद पांडे, सोमेश्वर राणा, ओम प्रकाश, संदीप पाल, राजीव, अजय कुमार, सुनील बिष्ट, भगवान सिंह रावत आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

Popular posts from this blog

नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम ने विशिष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित

व्यंजन प्रतियोगिता में पूजा, टाई एंड डाई में सोनाक्षी और रंगोली में काजल रहीं विजेता

घरों के आस-पास चहचहाने वाली गौरैया विलुप्ति के कगार पर