ब्राह्मण जनसेवा समिति की धर्मसभा आयोजित, श्रीमद भागवत ज्ञान महायज्ञ 1 से 7 जनवरी तक  


 

देहरादून। अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जनसेवा समिति द्वारा रविवार को पटेलनगर में धर्म सभा का आयोजन किया गया। आज की सभा मुख्य रूप से समिति के आगामी वार्षिक कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ के विषय मे आयोजित की गई। 'ब्राह्मण समाज ने सदैव ही सभी प्राणियों, प्रकृति व समाज के कल्याण के लिए कार्य किया है।' इसी क्रम में नववर्ष 2020 के आगमन पर संगीतमय श्रीमद भागवत आध्यात्मिक ज्ञान महायज्ञ आयोजित होगा।

 कार्यक्रम 1 जनवरी से 7 जनवरी तक दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक मनभावन पैलेस गुरु रोड देहरादून में होगा। जिसमें वृंदावन के कथाव्यास आचार्य पंडित ललित सारस्वत जी भक्तिरस की वर्षा करेगे कार्यक्रम 'विश्व  शांति और समस्त जगत के सुख वैभव की कामना और प्रार्थना के लिए' आयोजित होगा। कथा में सम्मलित होने वाले भक्त नित कथा से संबंधित कुछ प्रश्न के उत्तर दे आकर्षक उपहार भी प्राप्त कर सकेंगे। जिसमे धार्मिक यात्रा कूपन,फूड कूपन,आभूषण पर छूट कूपन,बैग आदि बहुत से उपहार होंगे। 3 जनवरी को प्रातः 11 बजे से 1 बजे तक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन होगा जिसके परिणाम 5 जनपरी को घोषित कर विजेताओं को उपहार दिए जाएंगे। कथा में कृष्ण ,राधा,गोपी,ग्वाले आदि का रूप बना कर सम्मलित होने वाले बच्चो को भी उपहार दिए जाएंगे। 6 जनवरी को कृष्ण रुक्मणी विवाह प्रसंग के अवसर पर प्रातः 11 बजे से 1 बजे तक वरुण आर्ट के माध्यम से महिलाओं को फ्री मेहंदी लगाई जाएगी। विश्व शांति हेतु होने वाले इस महायज्ञ में समिति को समाज के सभी वर्णो, वर्गो का साथ मिल रहा है। आज की सभा का संचालन पृथ्वीनाथ मंदिर सेवादल के सेवादार संजय गर्ग ने किया। सभा की अध्यक्षता करते हुए समिति के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने समिति के उद्देश्यों तथा कार्यो की जानकारी प्रदान की। 

Popular posts from this blog

नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम ने विशिष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित

व्यंजन प्रतियोगिता में पूजा, टाई एंड डाई में सोनाक्षी और रंगोली में काजल रहीं विजेता

घरों के आस-पास चहचहाने वाली गौरैया विलुप्ति के कगार पर