देवप्रयाग में छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

टिहरी। राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में पुलिस प्रशासन की ओर से महिला सुरक्षा को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में महिला पुलिस की ओर से छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में थाना देवप्रयाग के सहयोग से आयोजित कार्यशाला में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों को देखते छात्राओं को जागरूक किया गया। थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत ने कहा पुलिस महिलाओं की सुरक्षा को लेकर हमेशा सतर्क रहती है। मगर कई बार महिलाओं को अकेले कार्य करने की स्थिति बन जाती है, ऐसे में उनको आत्मरक्षा की जरुरत कभी भी पड़ सकती है। थाना प्रभारी ने छात्राओं को महिला समबन्धी कानूनों की भी जानकारी दी। महिला कॉन्सटेबल ममता व करिश्मा ने छात्राओं को जूड़ो-कराटे के दावपेचों के जरिए आत्मरक्षा के गुर सिखाए। प्राचार्य प्रो. सुधा भारद्वाज ने कार्यशाला को छात्राओं के लिए उपयोगी बताते कहा कि इससे छात्राओं में आत्म विश्वास बढ़ेगा व वह कठिन परिस्थितियों में अपनी सुरक्षा भी कर सकेंगी। मौके पर नरेंद्र रावत, सिपाही रविन्द्र, डॉ. वीडी पाण्डेय, डॉ. अशोक कुमार मैंदोला, महेशानंद नौडियाल, ज्योति गैरोला, डॉ. रंजू उनियाल, सृजना राणा, गुरुप्रसाद थपलियाल, मनीषा सती, प्राची फर्त्याल, सुनीता असवाल, रश्मि नौटियाल, नीतू चैहान आदि मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम ने विशिष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित

व्यंजन प्रतियोगिता में पूजा, टाई एंड डाई में सोनाक्षी और रंगोली में काजल रहीं विजेता

सहकारी बैंक भर्ती घोटाले पर राजभवन की खामोशी चिंताजनकः मोर्चा