डॉ जयपाल के दोबारा जिलाध्यक्ष बनने पर भाजपाइयों ने किया स्वागत

हरिद्वार। उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी के संगठन के चुनाव में हरिद्वार जनपद के जिला अध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चैहान को पुनः बनाए जाने को लेकर भाजपा नेता संजय चोपड़ा की अगुवाई में हरिद्वार के लोकप्रिय सांसद, केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट सहित पार्टी हाईकमान का जताया आभार डॉ जयपाल सिंह चैहान के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव 2017 और लोकसभा चुनाव 2019 में भारतीय जनता पार्टी को जिता कर पूरे जनपद में भारतीय जनता पार्टी का जनाधार बढ़ाने में डॉ जयपाल सिंह चैहान द्वारा सराहनीय प्रयास किए गए और अब 2022 में विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पुनः राज्य में सरकार स्थापित करें।

इस अवसर पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चैहान ने कहा भारतीय जनता पार्टी के हाईकमान नेतृत्व द्वारा पुनः मुझ पर जो विश्वास व्यक्त किया गया है इसके लिए हर गली-मोहल्ला, बाजार, गांव पट्टी, न्याय पंचायत क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की ओर मजबूती के लिए सभी को साथ लेकर प्रयास जारी रहेंगे उन्होंने यह भी कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक  द्वारा जो जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है उनको आम जनता तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य होगा। भाजपा के पुनः जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर डॉ जयपाल सिंह चैहान का स्वागत करते वरिष्ठ भाजपाइयों में अनिल अरोड़ा, डॉ. सुनील सैनी, राजन खन्ना, देवेंद्र चावला, राजेश खन्ना, संजय  त्रिवाल, सुमित श्री कुंज, अश्वनी पाल, संजय चैहान, पंडित चंद्र प्रकाश शर्मा, जय सिंह बिष्ट, ओम प्रकाश भाटिया, कुंदन सिंह चैहान, हरिओम आदि शामिल रहे।

Popular posts from this blog

नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम ने विशिष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित

व्यंजन प्रतियोगिता में पूजा, टाई एंड डाई में सोनाक्षी और रंगोली में काजल रहीं विजेता

सहकारी बैंक भर्ती घोटाले पर राजभवन की खामोशी चिंताजनकः मोर्चा