सीटू से सम्बद्ध ड्राइवर कंडक्टर यूनियन के चुनाव में शीशपाल अधयक्ष व साजिद महामन्त्री बने
देहरादून। सीटू से सम्बद्ध जिला देहरादून ड्राइवर कंडक्टर यूनियन के चुनाव सीटू के प्रांतीय उपाध्यक्ष एवम् चुनाव अधिकारी महावीर शर्मा, सीटू के कोषाध्यक्ष रविन्द्र नौढ़ियाल, पी.एस. बिष्ट व जिला महामन्त्री की लेखराज की देखरेख में सम्पन्न हुए। चुनाव कुल चार पदों पर हुए जिनमे अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामन्त्री, कोषाध्यक्ष शामिल हैं। इसमें शिशपाल सिंह अधयक्ष और साजिद महामन्त्री पद पर चुने गए। चुनाव प्रात आठ बजे से सांय 5 बजे तक मतदान के जरिए हुआ। इसके पश्चात मतगणना शुरू की गयी जिसमें अध्यक्ष पद पर शीशपाल ने 173 मत प्राप्त कर निवर्तमान अध्यक्ष प्रमोद सिंह को 66 मत मिले शीशपाल 107 मतों से विजयी रहें ,उपाध्यक्ष पद पर योगेश कुमार को 135 ,साजिद अली को 53, मुरसलीन को 39 मत प्राप्त हुए योगेश कुमार 82 मतों से विजयी हुए महमनत्री पर साजिद को-144 , संजय को- 66 ,शराफत अली को -30 मत प्राप्त हुये साजिद 76 मतों से विजयी हुये , कोषाध्यक्ष पद पर विनोद कुमार को-124 ,मासूम अली को-112 मत प्राप्त हुये विनोद कुमार 12 मतों से विजयी हुये संयुक्त सचिव पद पर बिजेंद्र कुमार निर्विरोध निर्वाचित हो गए। परिणामों के पश्चात 8 जनवरी 2020 की हड़ताल को सफल बनाने का सर्वसहमति से प्रस्ताव पारित किया गया। परिणामों की घोषणा चुनाव अधिकारी महावीर शर्मा ने की। नई चुनी गयी कार्यकरणी को सीटू महामन्त्री लेखराज ने हार्दिक बधाई दी।