कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ-भारत बचाओ’ पदयात्रा 28 दिसंबर को, तैयारियांें को लेकर हुई बैठक  

देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 28 दिसम्बर को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में प्रदेश मुख्यालय देहरादून में होने वाली ''संविधान बचाओ-भारत बचाओ'' पद यात्रा की तैयारी के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह की उपस्थिति में महानगर कांग्रेस कमेटी के वार्ड अध्यक्षों एवं महानगर पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन प्रदेश कार्यालय में किया गया। बैठक में पद यात्रा कार्यक्रम की रूप रेखा पर विचार विमर्श किया गया।  

महानगर प्रवक्ता डाॅ0 प्रतिमा सिंह ने बताया कि 28 दिसम्बर को प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में आयोजित होने वाली ''संविधान बचाओ-भारत बचाओ'' पद यात्रा में प्रदेशभर से भारी संख्या मे कांग्रेसजन उपस्थित रहेंगे इसी परिपेक्ष में पद यात्रा की तैयारी हेतु महानगर के वार्ड अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि मोदी के राज में पूरे देश की जनता त्रस्त हो चुकी है। केन्द्र सरकार द्वारा देश के संविधान के विरूद्ध निर्णय लिये जा रहे हैं जिससे पूरे देश में अराजकता एवं दहशत का माहौल व्याप्त है। भाजपा सरकार में गरीब, अल्पसंख्यक, किसान महिलायें अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं तथा हर ओर भय का वातावरण बना हुआ है। देश की अर्थ व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी हैं।

प्रीतम सिंह ने कहा कि पिछले दिनों दिल्ली के रामलीला मैदान में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी जी के नेतृत्व में हुई सफल रैली तथा उसके बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा के चुनाव परिणामों से यह साबित हो चुका है कि भाजपा की देष विरोधी, जन विरोधी तथा संविधान विरोधी नीतियों से देष की जनता आजिज आ चुकी है तथा उसे सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए आतुर है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओ ंसे 28 दिसम्बर को देहरादून में आयोजित ''भारत बचाओ-संविधान बचाओ'' पद यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्रवान किया। बैठक में महानगर के पार्टी के वार्ड अध्यक्षों के अलावा महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, पी.के. अग्रवाल, अशोक वर्मा, लक्ष्मी अग्रवाल, कमलेश रमन, ताहिर अली, अनूप कपूर, पार्शद आयुश गुप्ता, मुकीम अहमद, मुकेश सोनकर, महानगर प्रवक्ता डाॅ0 प्रतिमा सिंह आदि उपस्थित थे।

Popular posts from this blog

नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम ने विशिष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित

व्यंजन प्रतियोगिता में पूजा, टाई एंड डाई में सोनाक्षी और रंगोली में काजल रहीं विजेता

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं से नष्ट हो रही बेशकीमती वन संपदा