तबस्सुम इमरान पछवादून प्रधान संगठन की अध्यक्ष बनी



देहरादून। पछवादून प्रधान संगठन की अध्यक्ष पद पर तबस्सुम इमरान को निर्विरोध चुना गया। विकासनगर ब्लॉक सभागार में प्रधान संगठन की बैठक हुई। इसमें विकासनगर ब्लॉक अध्यक्ष पद पर बादामावाला के प्रधान नरेंद्र तोमर व शाहपुर कल्याणपुर के प्रधान जयदीप सिंह ने दावेदारी की। इसपर सभी प्रधानों ने दोनों दावेदारों में आम सहमति बनाने पर जोर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों प्रधानों के बीच सहमति बनी। फिर नरेंद्र तोमर को ब्लॉक संगठन का अध्यक्ष व जयदीप सिंह को सचिव चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर शराफत अली, सारा सोहेल, संतोषी देवी, सहसचिव पद पर अरण खत्री, रेखा, कोषाध्यक्ष पद पर विनय रावत, जितेंद्र सिंह चैहान, प्रवक्ता देवराज सेमवाल, रघुवीर तोमर, प्रवीण कुमार को चुना गया। जबकि पछुवादून अध्यक्ष पद पर तबस्सुम इमरान को निर्विरोध चुना गया। इस मौके पर पछवादून प्रधान संगठन की अध्यक्ष तबस्सुम इमरान व ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र तोमर ने कहा कि समस्त प्रधानों के हितों व अधिकारों की रक्षा के लिए काम करेंगे। सभी प्रधानों के साथ मिलकर ग्राम पंचायतों के विकास के लिए कार्य करेंगे। मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य विनय पुंडीर, अयूब हसन, मो.आरिफ, अंकित तोमर, प्रधान तौली प्रीति चैहान, रविता तोमर, नीलम रावत, सोहेल पाशा, शिशुपाल सिंह, नरेंद्र, इमरान खान, आजाद अली आदि मौजूद रहे।


Popular posts from this blog

नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम ने विशिष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित

व्यंजन प्रतियोगिता में पूजा, टाई एंड डाई में सोनाक्षी और रंगोली में काजल रहीं विजेता

घरों के आस-पास चहचहाने वाली गौरैया विलुप्ति के कगार पर