भाजपा के विभिन्न मंडलों की कार्यकारिणी घोषित

देहरादून। भाजपा के विभिन्न मंडलों की कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। भाजपा जिला कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष और जिला प्रभारी मयंक गुप्ता की उपस्थिति में मंडलों के विस्तार को विचार-विमर्श किया गया, जिसके बाद कई मंडलों की कार्यकारिणी पर मुहर लगाई गई। श्रीदेव सुमन नगर मंडल में पुष्पा बिष्ट, स्वरूप सिंह बिष्ट, एमपीएस पुंडीर और उत्तम चंद्र रमोला को उपाध्यक्ष का जिम्मा सौंपा गया। वहीं, सुरेंद्र राणा और राकेश जोशी को महामंत्री बनाया गया। शिवालिक नगर मंडल में विजेंद्र उनियाल, विनोद भंडारी, दिनेश थलेड़ी और राकेश कंडवाल उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। जबकि, ताजबर सिंह नेगी और दर्शन सिंह रावत को मंडल महामंत्री चुना गया है। बालावाला मंडल में नरेंद्र बिष्ट, हर्षमणी बिजल्वाण, सरिता रावत और दीपक नेगी उपाध्यक्ष, वहीं गणपति नौटियाल व संजय सिंह चैहान को महामंत्री बनाया गया है। इसके अलावा शहीद दुर्गामल्ल नगर मंडल में महेंद्र नेगी, रोशन बाला, मनन सलानी और सुरेंद्र बगरियाल उपाध्यक्ष, जबकि राहुल रावत और शिवानी गुप्ता को महामंत्री बनाया गया है। पंडित दीन दयाल मंडल में संजीव सिंघल, मनोज वालिया, किशन शर्मा, मीनाक्षी गोस्वामी को उपाध्यक्ष और सुनील पुंडीर और कौशलेंद्र सिंह महामंत्री बनाए गए हैं। केदारपुर मंडल में मोहनलाल सकलानी, उमानंद जुयाल, अमित वर्मा और हरिओम शर्मा उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। जबकि संजय राठौर और नवीन क्षेत्री महामंत्री चुने गए हैं। इसके अलावा भी अन्य कई मंडलों में कार्यकारिणी पदों पर नामों की घोषणा कर दी गई है।

Popular posts from this blog

नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम ने विशिष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित

व्यंजन प्रतियोगिता में पूजा, टाई एंड डाई में सोनाक्षी और रंगोली में काजल रहीं विजेता

सहकारी बैंक भर्ती घोटाले पर राजभवन की खामोशी चिंताजनकः मोर्चा