देश की आजादी के आन्दोलन में नेताजी का अद्वितीय येागदान रहा

 

-कांग्रेस मुख्यालय में जयंती पर याद किए गए सुभाष चंद्र बोस

 

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में कांगे्रसजनों ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को उनकी जयंती पर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेसजनों ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके विचारों पर गोष्ठी का आयोजन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस एक अद्वितीय नेता और कुशल प्रशासक तथा भारत की आजादी के प्रेरणास्रोत थे। 

देश की आजादी के आन्दोलन में नेताजी का अद्वितीय येागदान रहा है, वे कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष भी रहे और पार्टी के भीतर गरम धारा का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने देष के नौजवानों को आजादी के लिए प्राण तक न्यौछावर करने की प्रेरणा दी और यह बात उन्होंने भारत से बाहर निकल कर आजाद हिंद फौज का गठन कर साबित भी कर दिखाई। आजादी के बाद हम भारतवासियों का यह कर्तव्य बनता है कि उस सच्चे राष्ट्र सपूत के समर्पण भाव को धारण करते हुए राश्ट्र व समाज निर्माण में अपना योगदान दें। हमें उनके बताये मार्ग पर चलकर कांग्रेस को मजबूत करने और देष सेवा का संकल्प लेना है। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, पूर्व मंत्री मातबर सिंह कंडारी, पूर्व महामंत्री नवीन जोशी, हरीश पनेरू, मनीष खण्डूरी, महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार, प्रदेष अनुषासन समिति अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिह, प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 आर0पी0 रतूड़ी, गरिमा दसौनी, प्रभुलाल बहुगुणा, नवीन पयाल, दीप बोहरा, भरत षर्मा, देवेन्द्र सती, संदीप चमोली, पार्शद डाॅ0 विजेन्द्र पाल, नीनू सहगल, राजेश शर्मा, कै0 बलवीर रावत, डा0 प्रतिमा सिह, षान्ति रावत, महानगर महिला अध्यक्ष कमलेष रमन, पुष्पा पंवार, भूपेन्द्र नेगी, षोभा राम,, मोहन काला, सीताराम नौटियाल, त्रिलोक सजवाण, इलियास अंसारी पार्षद, सागर गुरुंग पार्षद, अर्जुन सोनकर, नरेश गांधी, सुमित्रा ध्यानी, सावित्री थापा, मोहित नेगी, नरेन्द्र सौन, अनुराधा, बाला षर्मा, नवीन रमोला, विकास नेगी, डीबी क्षेत्री, कुल्दीप चैधरी, सुनीत राठौर महेष चैहान, रेणु नेगी, सुधीर सुनेहरा, अन्नू बिश्ट, राजकुमार यादव, किषन पाल सिंह, मंजू, राजेन्द्र चैहान, सागर लाम्बा, सोमेन्द्र बोरा, हुकम सिंह गडिया, महेन्द्र रावत, रौबिन पंवार, रौबिन पुण्डीर,, हरिन्द्र बेदी, विनोद कुमार, प्रदीप कवि, पुनीता कुमार, सोमवती, अविनाष मणि आदि शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने किया।

Popular posts from this blog

नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम ने विशिष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित

व्यंजन प्रतियोगिता में पूजा, टाई एंड डाई में सोनाक्षी और रंगोली में काजल रहीं विजेता

सहकारी बैंक भर्ती घोटाले पर राजभवन की खामोशी चिंताजनकः मोर्चा