पुश्ता ढहने से बाधित हुआ मार्ग, बढ़ी परेशानी

श्रीनगर गढ़वाल। प्रदेश में रुक-रुक कर बारिश और बर्फबारी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। वहीं श्रीनगर के एजेंसी मुहल्ले में सड़क किनारे एक मकान का पुश्ता गिरने से वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई है। जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गौर हो कि पुश्ता गिरने सड़क मलबे से पट गया। वहीं पुश्ता ढहने से अन्य मकानों को भी खतरा पैदा हो गया है। जिससे लोग रात भर जागने को मजबूर हैं। लोगों का कहना है कि उन्होंने इसकी सूचना नगर पालिका को दे दी है। साथ ही जल्द पुश्ते को दुरुस्त करने की मांग की। वहीं नगर पालिका सभासद विनीत पोस्ती ने बताया कि बीती रात मकान का पुश्ता गिरने की सूचना मिली थी। जिस कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया है। उन्होंने बताया कि जल्द मार्ग को खोलने का प्रयास किया जा रहा है।

Popular posts from this blog

नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम ने विशिष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित

व्यंजन प्रतियोगिता में पूजा, टाई एंड डाई में सोनाक्षी और रंगोली में काजल रहीं विजेता

सहकारी बैंक भर्ती घोटाले पर राजभवन की खामोशी चिंताजनकः मोर्चा