विधायक विनोद चमोली ने किया स्वामी शंकर मीना की पुस्तक जीवन का रहस्य का विमोचन


 

देहरादून। स्वामी शंकर मीना की पुस्तक जीवन का रहस्य कल, आज और कल का विमोचन विधायक विनोद चमोली द्वारा किया गया। यह ग्रंथ 800 पेजों की किताब है। जीवन का रहस्य ग्रह नक्षत्रों के विविध आयामों की जानकारी देने वाला वैज्ञानिक विधान ग्रंथ है।   

उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम मेें विधायक विनोद चमोली ने इस पुस्तक का विमोचन किया। इस मौके पर विधायक श्री चमोली ने कहा कि हम दूसरे को जानने में अपना पूरा समय लगा देते हैं लेकिन अपने बारे में नहीं जानते हैं। हमें स्वयं को समझना चाहिए। उन्होंने इस पुस्तक के लिए स्वामी शंकर मीना को बधाई दी। इस मौके पर स्वामी शंकर मीना ने कहा कि हमारा जीवन जन्म से लेकर अंतिम समय तक अपने भीतर अनेकानेक रहस्यों को छिपाए है। हमारे जन्म समयानुसार हम ग्रह-नक्षत्रों के स्थितियों का आंकलन कर अपने वर्तमान और भविष्य को जान सकते हैं। यह जानकारी हमें हमारी मानसिक, शारीरिक व आर्थिक के बारे में बताती है और हम अपने वर्तमान व भविष्य से रूबरू हो उसे बेहतर बना सकते हैं। मनुष्य सदा अपने आपको बेहतर बनाने में जूटा रहता है और अक्सर अपने भविष्य को सुधारने के फेर में वह गुरु-घंटालों के चक्कर में फंस जाता है। जीवन रहस्य, कल आज और कल ज्योतिष ग्रंथ की रचना इसी समस्या से आमजन को निजात दिलाने के लिए की गई है। एक साधारण मनुष्य भी इस ग्रंथ का अध्ययन कर अपनी जन्मकुंडली खुद ही बना सकता है और अपना अच्छा बुरा जान सकता है। जब आप सच्चाई को जान लोगे तो कोई भी कथित गुरु आपको पथ भ्रष्ट कर या डर दिखा कर आपका आर्थिक, मानसिक या शारीरिक शोषण नहीं कर पायेगा। आपने अक्सर सुना होगा कि आप अपने भाग्य विधाता खुद हो तो सही मायने में जीवन रहस्य नामक यह ग्रंथ आपको इसी सच्चाई से रूबरू कराने की एक कोशिश मात्र है। अगर आपको अपनी समस्या का ज्ञान हो जाये तो समाधान आप खोज ही लेंगे। आपको बोध करा बोधिसत्व की और ले जाने के एक प्रयास का नाम है जीवन रहस्य, कल आज और कल। पुस्तक विमोचन के मौके पर दीपक नागलिया, डा. हरीश कोहली, डा. हर्ष खेतान, मीना खेतान, सोमवारी लाल उनियाल आदि उपस्थित रहे। 

Popular posts from this blog

व्यंजन प्रतियोगिता में पूजा, टाई एंड डाई में सोनाक्षी और रंगोली में काजल रहीं विजेता

नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम ने विशिष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित

शिक्षा अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को एसएसपी को भेजा पत्र, DG शिक्षा से की विभागीय कार्रवाई की मांग