व्यापारिक संगठनों ने नगर निगम में किया जोरदार प्रदर्शन
देहरादून। दून उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में दर्जनों व्यापारिक संगठनों ने नगर निगम के प्रस्तावित लाइसेंस शुल्क के विरोध में नगर निगम परिषद में जोरदार प्रदर्शन किया।
व्यापारी नेताओं का कहना था लाइसेंस शुल्क व्यापारियों का उत्पीड़न है, इससे उनका कारोबार ठप हो जाएगा। यह काला कानून है। व्यापारी वर्ग इसका जमकर विरोध करेगा और जब तक किए शुल्क वापस लेने का फैसला नहीं हो जाता है तब तक प्रदर्शन करता रहेगा। व्यापारियों ने बड़ी संख्या में इस लाइसेंस के विरोध में बड़ा आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है। इस प्रदर्शन के दौरान तमाम व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। आक्रोशित व्यापारियों ने अपनी मांगों के लिए ज्ञापन भी सौंपा। व्यापारियों का कहना था कि ट्रैफिक प्लान, स्मार्ट सिटी के कामों से सबसे ज्यादा उत्पीड़न हो रहा। अब लाइसेंस शुल्क का भार नहीं सह सकते। मांग की है कि व्यापारी हित में शुल्क वापस लिया जाए।