बाढ़ सुरक्षा कार्यों का विधायक ने किया लोकार्पण

देहरादून। सहसपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तिपरपुर के ग्रामीणों को इस बरसात में बाढ़ से होने वाले भू कटाव से निजात मिलेगी। पंचायत की हरिजन बस्ती में बहने वाले बरसाती नाले पर सिंचाई विभाग की ओर से बाढ़ सुरक्षा कार्य कराए गए हैं, जिसका लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक सहदेव पुंडीर ने किया। उन्होंने कहा कि बरसात से पूर्व विधान सभा क्षेत्र के हर गांव में बाढ़ सुरक्षा कार्य पूर्ण करा दिए जाएंगे, जिससे कि कृषि भूमि का कटाव रुक सके।

पछुवादून के अधिकांश क्षेत्रों में हर बरसात में सैकड़ों बीघा कृषि भूमि बाढ़ की भेंट चढ़ जाती है। यहां आसन, शीतला, स्वारना, गौना आदि बरसाती नदियां हर बरसात में उफान पर आकर बस्तियों में कहर बरपाने के साथ ही ग्रामीणों के खेतों को भी बहा ले जाती हैं। जिससे साल दर साल ग्रामीणों की कृषि भूमि की माप घटती जा रही है। ग्रामीणों को हो रहे नुकसान को देखते हुए इस बार सिंचाई विभाग ने कुछ क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य कराए हैं। इसी कड़ी में तिपरपुर गांव में भी बरसाती नाले पर बड़े पैमाने पर बाढ़ सुरक्षा कार्य कराए गए। गत वर्ष तिपरपुर में बरसाती नाले ने कहर बरपाते हुए आवासीय बस्तियों में भी भारी नुकसान पहुंचाया था। जिसके बाद हरकत में आए प्रशासन ने बाढ़ सुरक्षा कार्य शुरू किए। शनिवार को बाढ़ सुरक्षा कार्यों का लोकार्पण करने पहुंचे। विधायक सहदेव पुंडीर ने बताया कि बरसात से पहले विधानसभा के प्रत्येक गांव में बाढ़ सुरक्षा कार्य पूर्ण करा दिए जाएंगे। इस दौरान ललित नौटियाल, विजेंद्र, छोटेलाल, रवि कश्यप, कमल कश्यप, अनूप सेमवाल आदि मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम ने विशिष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित

व्यंजन प्रतियोगिता में पूजा, टाई एंड डाई में सोनाक्षी और रंगोली में काजल रहीं विजेता

सहकारी बैंक भर्ती घोटाले पर राजभवन की खामोशी चिंताजनकः मोर्चा