भाजपा धर्मपुर मंडल के वार्डों के प्रभारी एवं सह प्रभारी घोषित किए गए

देहरादून। भाजपा धर्मपुर नगर मंडल अध्यक्ष संन्दीप मुखर्जी के नेतृत्व में मंडल के नव नियुक्त मंडल पदाधिकारी, कार्यकारणी सदस्यों और वार्डों के शक्तिकेन्द्र संयोजक की एक परिचय बैठक महानगर कार्यलय पर आयोजित की गई। बैठक में महानगर के महामंत्री सतेन्द्र नेगी, मंडल प्रभारी एवं महानगर उपाध्यक्ष डॉ उदय सिंह पुंडीर, मण्डल सह प्रभारी एवं महानगर मंत्री संजय सिंघल, एवं मंडल अध्यक्ष द्वारा मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों, कार्यकारणी सदस्यों एवं वार्डों के शक्तिकेन्द्र संयोजक का स्वागत के साथ आपसी परिचय किया गया।

इस दौरान महानगर महामंत्री सतेंद्र नेगी, मंडल प्रभारी डॉ उदय सिंह पुण्डीर, मण्डल सह प्रभारी एवं महानगर मंत्री संजय सिंघल ने सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और आशा व्यक्त की वे पार्टी की रीती नीति के अनुसार कार्य करते हुए पार्टी के जनाधार को बढ़ाने का काम करेंगे। इस दौरान महानगर महामंत्री सतेंद्र नेगी ने 01 मार्च को माननीय प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम, मार्च के अंतिम सप्ताह में सोशल मीडिया प्रभारियों की कार्यशाला और 06 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की चर्चा की। बैठक में मंडल अध्यक्ष ने सभी की बधाई दी और कहा की आप लोगों को जो पद दिये गए है वह एक जिम्मेदारी है और इस जिम्मेदारी की ध्यान में रखते हुए आप सभी संगठन के कार्य को आगे बढ़ाएंगे। हमे केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक ले कर जाना है तभी ज्यादा से ज्यादा लोग पार्टी के साथ जुड़ेंगे। उन्होंने इस दौरान वार्डों के प्रभारी एवं सह प्रभारियों की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री दिनेश सती एवं मुकेश सिंघल द्वारा किया गया। बैठक में पार्षद आलोक कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेता लच्छू गुप्ता, वैजयंती माला, अजय शर्मा, नवीन नौटियाल, मुकेश रावत, बबली रावत, अजय सिंघल, संजय गौड़, ईन्दू पुण्डीर, रुचि, मंजू शर्मा, पूनम मसीह, प्रवीण बिष्ट, नदीम जैदी, रिजवान, महेश डोभाल, आशी खान, विक्की ठाकुर, मनोज धीमान, महेश गोयल, सलीम अंसारी, शशि भूषण जोशी, आर एस तिवारी, सोहन लाल प्रजापति, जितेंद्र गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Popular posts from this blog

व्यंजन प्रतियोगिता में पूजा, टाई एंड डाई में सोनाक्षी और रंगोली में काजल रहीं विजेता

नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम ने विशिष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित

शिक्षा अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को एसएसपी को भेजा पत्र, DG शिक्षा से की विभागीय कार्रवाई की मांग