दिल्ली दंगे में दिवंगत हुए पौड़ी निवासी दिलवर सिंह के परिजनों को सीएम ने दी 5 लाख रु की आर्थिक सहायता 

देहरादून। दिल्ली दंगे में दिवंगत हुए पौड़ी निवासी दिलवर सिंह के परिजनों को मुख्यमंत्री ने दी 5 लाख रूपये की आर्थिक सहायता। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जनपद पौड़ी के तहसील चाकीसैंण के ग्राम रोखड़ा निवासी स्व. दिलवर सिंह के परिजनों को 5 लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने दिल्ली के दंगो में हुई दिलवर सिंह की आकस्मिक मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने मृत आत्मा की शान्ति तथा उनके शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री दिलवर सिंह के परिजनों की कमजोर आर्थिक स्थिति के दृष्टिगत रूपये 5 लाख की आर्थिक सहायता भी प्रदान की है।

Popular posts from this blog

व्यंजन प्रतियोगिता में पूजा, टाई एंड डाई में सोनाक्षी और रंगोली में काजल रहीं विजेता

नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम ने विशिष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित

शिक्षा अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को एसएसपी को भेजा पत्र, DG शिक्षा से की विभागीय कार्रवाई की मांग