महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, सरकार का पुतला फूंका

विकासनगर। महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस ने विकासनगर बाजार मे रैली निकालकर केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला दहन किया। पहाड़ी गली चैक पर धरना प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार जनहित के मुद्दों महंगाई, भ्रष्टाचार, रोजगार, किसानों की समस्याओं का निस्तारण करने के बजाय जनता का ध्यान भटका रही है। लेकिन कांग्रेस भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी। मंगलवार सुबह ग्यारह बजे कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में विकासनगर बाजार में केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ गैस सिलेंडर और प्याज के साथ जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। पहाड़ी गली चैक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि महंगाई की मार ने आम आदमी की कमर तोड़कर रख दी है। रसोई गैस, खाद्य पदार्थों के दाम आसमान छू रहे हैं।

Popular posts from this blog

नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम ने विशिष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित

व्यंजन प्रतियोगिता में पूजा, टाई एंड डाई में सोनाक्षी और रंगोली में काजल रहीं विजेता

सहकारी बैंक भर्ती घोटाले पर राजभवन की खामोशी चिंताजनकः मोर्चा