रुद्रप्रयाग। शैलेश मटियानी राज्य पुरस्कार से सम्मानित होने पर राजकीय इण्टर कॉलेज गोर्ती लस्या के प्रवक्ता वीरेन्द्र सिंह नेगी का विद्यालय में नागरिक अभिनन्दन किया गया। इस मौके पर राइंका गोर्ती लस्या के प्रधानाचार्य रोशन लाल सुपरियाल ने वीरेन्द्र सिंह नेगी का विद्यालय परिवार की ओर से नागरिक अभिनन्दन करते हुए कहा कि यह हमारे लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि नेगी को वर्ष 2015 के लिए जनपद उत्तरकाशी में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पुरस्कृत किया गया है। वर्तमान में पदोन्नत होकर राइंका गोर्ती आए वीरेंद्र सिंह नेगी की कार्यकुशलता और अनुभव का लाभ विद्यालय को मिलेगा। इस मौके पर प्रवक्ता वीरेन्द्र सिंह नेगी ने विद्यालय द्वारा आयोजित अभिनन्दन कार्यक्रम को लकर आभार व्यक्त किया। कहा कि विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए वह निरंतर प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में सूर्यपाल सिंह असवाल सहित विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा फूल मालाओं से शिक्षक का स्वागत किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चैधरी, पूर्व मण्डलीय मंत्री शिव सिंह नेगी, खण्ड शिक्षा अधिकारी आरएल वर्मा ने उन्हें शुभकामनाएं दी।
Featured Post
मुनस्यारी: उत्तराखंड का मिनी कश्मीर
मुनस्यारी: मुनस्यारी विशाल हिमालय की तलहटी पर स्थित उत्तराखंड का खूबसूरत हिल स्टेशन है। राज्य के पिथौरागढ़ जिले के अंतर्गत यह पहाड़ी गंतव...

-
टिहरी। पीजी कॉलेज गृह विज्ञान विभाग की विभागीय परिषद की पहल पर टाई एंड डाई, व्यंजन और रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। व्यंजन प्रतियोगिता म...
-
देहरादून, (गढ़ संवेदना) । घरों के आस-पास चहचहाने वाली गौरैया के विलुप्ति के कगार पर है। इसका मुख्य कारण इंसान की बदलती दिनचर्या है। कुछ साल...
-
नई दिल्ली, गढ़ संवेदना न्यूज: कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया नई दिल्ली में नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम द्वारा आयोजित नेशनल सेमिनार में देश के...