शीशमबाड़ा कूड़ा निस्तारण केंद्र अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग को लेकर धरना जारी


देहरादून। शीशमबाड़ा कूड़ा निस्तारण सेंटर में अव्यवस्थाएं और अन्यत्र शिफ्ट करने के लिऐ क्षेत्रवासियों का आंदोलन 140वंे दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों का कहना है मासूम बच्चे मौत के साये में जीने क़ो मजबूर हैं, लेकिन उत्तराखंड सरकार कूड़े की कीमत से इंसानी जिंदगी की कीमत से खिलवाड़ कर रही है। आंदोलनकारियों ने कहा कूड़ा निस्तारण केन्द्र के निर्माण में जमकर घोटाला हुआ है और जिन लोगो ने घोटाला किया है उनसे मुख्यमंत्री भी भलीभांति परिचित हैं। कूड़े से हो रही परेशानियों और दुष्प्रभावों की सभी जानकारी मुख्यमंत्री सहित सभी अधिकारियो और जिम्मेदार लोगों के सामने प्रमाण के साथ रख दिए गए है और भविष्य में उनके दुष्परिणामों की तस्वीर भी स्पष्ट हो गयी है। आरोप लगाया मुख्यमंत्री रैमकी कंपनी और नगर निगम के आगे नतमस्तक हो गए हैं। आरोप यह भी लग रहे हंै कि सरकार रैमकी कंपनी और नगर निगम की कठपुतली बनी हुयी है। कहा जो कंपनी कूड़ा निस्तारण और प्रबंधन का कार्य शीशमबाड़ा में कर रही है वह कंपनी उत्तराखंड में ब्लैकलिस्ट है क्योंकि उसपर पहले से ही भ्रष्टाचार और अनियमितता के आरोप पुष्ट हो चुके है बावजूद इसके ऐसी कौन सी मजबूरी है कि सरकार लोगो की जान से खिलवाड़ पानी हवा और पर्यावरण को जहरीला करने के प्रमाण सामने आने के बाद भी कार्यवाही नही कर पा रही है। आंदोलनकारियों ने कहा जब से क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण केन्द्र स्थापित हुआ तब से ही क्षेत्रा के युवाओ का चयन भारतीय सेना में नही हो पा रहा है क्योंकि यहां के युवाओं की फिटनेस कूड़ा निस्तारण केन्द्र के दुष्प्रभावों की वजह से प्रभावित हो गयी है और उन्हे सेना से वंचित होना पड़ रहा है। कहा अभी तक कोई भी कार्यवाही प्लांट प्रबंधन और नगर निगम के ऊपर नही की गयी जिससे अब शासन प्रशासन पर भी सवाल खड़े होने शुरू हो गए है। धरने में आज पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष सुधीर रावत, भूतपूर्व जन कल्याण सैनिक समिति पछ्वादून के अध्यक्ष निरंजन चैहान, राष्ट्रीय आदर्श पार्टी के अध्यक्ष एमएस कटारिया, कांग्रेसी नेता विनोद चैहान, ग्राम प्रधान सेलाकुई रीता शर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुमित चैधरी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राशिद पहलवान, राजेश शर्मा, प्रेम सिंह नेगी, नीलम थापा, आशा रावत, पूनम पँवार, गणेश रतूड़ी, शशि कुमार, नीमा जोशी, प्रवीण चैधरी, बीना बमराडा, मनीष झा, देवकी थापा, रजनी चतुर्वेदी, श्रीपाल ठाकुर, रजनीश काम्बोज आदि शामिल रहे।

Popular posts from this blog

नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम ने विशिष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित

व्यंजन प्रतियोगिता में पूजा, टाई एंड डाई में सोनाक्षी और रंगोली में काजल रहीं विजेता

सहकारी बैंक भर्ती घोटाले पर राजभवन की खामोशी चिंताजनकः मोर्चा