मास्क बनाकर आर्थिकी मजबूत करने का प्रयास

पौड़ी। कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के कारण काम धंधे ठप होने से क्यार्क गांव की महिलाओं ने आर्थिक मंदी से उबरने के लिए होममेड मास्क बनाने का निर्णय लिया है। क्यार्क गांव की महिलाएं स्कूली बच्चों के साथ मिलकर होममेड मास्क बना रही है। इन महिलाओं को मेडिकल स्टोरों से मास्क की डिमांड भी मिलने लगी है। महिलाओं का कहना है कि मास्क निर्माण से वह लॉकडाउन में परिवार की आर्थिक स्थिति सुधार करने के लिए प्रयास कर रही हैं। पौड़ी ब्लाक के क्यार्क गांव की महिलाएं परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने के लिए आगे आई हैं। महिलाओं का कहना है कि लॉकडाउन के चलते निजी व्यवसाय करने वाले लोगों का आर्थिक स्थिति पर प्रभाव पड़ा है। जिसे सुधारने के लिए वह घर पर मास्क बना कर मेडिकल स्टोर में बेचेंगे। इसके लिए गांव की 13 महिलाओं ने स्कूली बच्चों के साथ मिल कर होममेड मास्क बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीमा रावत ने बताया कि मास्क बनाने के लिए बाजार से कपड़ा खरीदा गया है। मास्क पंचायत घर में बनाए जा रहे हैं। मास्क बनाते समय सफाई व सोशल डिस्टेंस का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। नीमा रावत ने बताया कि उनकी प्राथमिकता है कि होममेड मास्क दुकानों मे मिलने वाले अन्य मास्कों से किफायती दाम पर उपलब्ध कराए जाएं। महिलाएं दिन में दो घंटे मास्क बनाने का कार्य रही हैं। इस दौरान कम से कम 200 मास्क तैयार किए जा रहे हैं। इसके अलावा महिलाए घर व खेती के कार्यों को भी कर रही हैं। इन महिलाओं ने अपनी ग्राम पंचायत में निशुल्क मास्क वितरित किए हैं। जो महिलाएं मशीन चलाना नहीं जानती उन्हें भी प्रशिक्षित किया जा रहा है। मास्क बेचने के लिए महिलाएं स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य सरकारी विभागों व मेडिकल स्टोंरों से संपर्क कर रही हैं।

Popular posts from this blog

व्यंजन प्रतियोगिता में पूजा, टाई एंड डाई में सोनाक्षी और रंगोली में काजल रहीं विजेता

नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम ने विशिष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित

शिक्षा अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को एसएसपी को भेजा पत्र, DG शिक्षा से की विभागीय कार्रवाई की मांग