मुख्यमंत्री राहत कोष में सहायता प्रदान की

देहरादून। कोविड-19 के दृष्टिगत जनजाति कल्याण निदेशालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया जाएगा। यह जानकारी निदेशक जनजाति कल्याण सुरेंद्र चंद्र जोशी द्वारा दी गई। कोविड-19 के दृष्टिगत नुनावाला निवासी यशवंत सिंह रावत ने 2 लाख का चेक एवं मुख्यमंत्री के ओ.एस.डी गोपाल सिंह रावत ने 21 हजार का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु दिया है। देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने कोरोना वायरस (कोविड-19) से बचाव हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष में सहायता राशि के रूप में एक माह का वेतन दिया है। कोविड-19 के दृष्टिगत उत्तराखंड बीज प्रमाणीकरण संस्था देहरादून, द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख की धनराशि दी गई है। यह जानकारी अध्यक्ष, उत्तराखंड बीज प्रमाणीकरण संस्था राजवीर सिंह ने दी। पूर्व अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी अरुण कुमार सूद ने भी 11 हजार की धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दी है।

Popular posts from this blog

व्यंजन प्रतियोगिता में पूजा, टाई एंड डाई में सोनाक्षी और रंगोली में काजल रहीं विजेता

नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम ने विशिष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित

शिक्षा अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को एसएसपी को भेजा पत्र, DG शिक्षा से की विभागीय कार्रवाई की मांग