अनर्गल बयानबाजी और दुष्प्रचार करना कांग्रेस के डीएनए में शामिलः भगत 

देहरादून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि अनर्गल बयानबाजी और दुष्प्रचार करना कांग्रेस के डीएनए में शामिल है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत बीस लाख करोड़ रुपए का पैकेज घोषित कर समाज के सभी वर्गों को राहत दी है। श्री भगत आज भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दृष्टिगत केंद्र व प्रदेश सरकार ने लॉक डाउन की सही समय पर घोषणा की। उसका परिणाम है कि कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण रहा है। प्रवासियों की घर वापसी के कारण संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। मगर प्रदेश सरकार की तैयारियां पूरी है। सरकार हर तरह के संकट से निपटने को तैयार है।

श्री भगत ने कहा कि कोरोना संकट के दौरान भाजपा संगठन पूरी तरह से लोगों की मदद में जुटा रहा। पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भर में 25 लाख से अधिक भोजन पैकेट व तीन लाख से अधिक अधिक राशन किट आदि जरूरतमंदों को वितरित किए। बड़ी संख्या में मास्क व सैनिटाइजर बांटे गए। घर वापस लौट रहे प्रवासियों की भी भाजपा कार्यकर्ता अपने स्तर से हरसंभव मदद कर रहे हैं। मगर आपदा के इस पूरे दौर में कांग्रेस कहीं भी सेवा कार्यों में नजर नहीं आई। इसके विपरीत कांग्रेस के लोग लगातार राजनीति करने में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि लॉक डाउन के कारण उपजी परिस्थितियों के मद्देनजर केंद्र की मोदी सरकार ने गरीब कल्याण योजना व आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत सबकी चिंता की है। केंद्र सरकार ने गरीबों, किसानों, महिलाओं, मजदूरों, व्यापारियों, छोटे उद्यमियों आदि सब के लिए कुछ ना कुछ राहत के उपाय किए हैं। प्रदेश की त्रिवेंद्र सरकार भी अपने स्तर से सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर योजनाएं संचालित कर रही हैं। भाजपा अध्यक्ष श्री भगत ने बताया कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर पार्टी विभिन्न गतिविधियां आयोजित करेगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल की ऐतिहासिक उपलब्धियां रही हैं। मोदी सरकार ने अपने कार्यकाल में तमाम ऐसे कार्य किए, जो वर्षो से लंबित पड़े थे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने कोरोना महामारी के समय में बेहतर कार्य किया है। यही कारण है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के प्रयास की वैश्विक स्तर पर सराहना हुई है।

Popular posts from this blog

नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम ने विशिष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित

व्यंजन प्रतियोगिता में पूजा, टाई एंड डाई में सोनाक्षी और रंगोली में काजल रहीं विजेता

घरों के आस-पास चहचहाने वाली गौरैया विलुप्ति के कगार पर