भाजपा के जिलों के प्रभारियों और विभिन्न मोर्चों के प्रदेश प्रभारियों की नियुक्ति

देहरादून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने आज पार्टी संगठन के लिए जिलों के प्रभारियों और विभिन्न मोर्चों के प्रदेश प्रभारियों की नियुक्ति की है। 

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी अजेंद्र अजय ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्री भगत ने हरिद्वार के लिए प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, पौड़ी के लिए प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र भंडारी, पिथौरागढ़ के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, उत्तरकाशी के लिए प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल व विनोद सुयाल को प्रभारी नियुक्त किया है। रुद्रप्रयाग का अनिल शाही, टिहरी का प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, चमोली का विजय कप्रवान, देहरादून का प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, देहरादून महानगर का प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल, बागेश्वर का देवेंद्र ढैला, अल्मोड़ा का प्रदेश मंत्री आशीष गुप्ता, चंपावत का प्रदेश मंत्री पुष्कर काला, नैनीताल का प्रदेश उपाध्यक्ष खिलेंद्र चैधरी व उधमसिंहनगर का प्रदेश मंत्री राजेन्द्र बिष्ट को जिला प्रभारी बनाया गया है। भाजपा महिला मोर्चा का प्रभारी राजेंद्र भंडारी, युवा मोर्चा का कुलदीप कुमार, अनुसूचित जाति मोर्चा का कैलाश शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा का अनिल गोयल, ओबीसी मोर्चा का खिलेंद्र चैधरी, किसान मोर्चा का राजेंद्र बिष्ट व अनुसूचित जाति मोर्चा का पुष्कर काला को बनाया गया है।

Popular posts from this blog

नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम ने विशिष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित

व्यंजन प्रतियोगिता में पूजा, टाई एंड डाई में सोनाक्षी और रंगोली में काजल रहीं विजेता

घरों के आस-पास चहचहाने वाली गौरैया विलुप्ति के कगार पर