भेल मजदूर कल्याण परिषद-इंटक ने जरूरतमन्द लोगों को कराया भोजन 


हरिद्वार। भेल मजदूर कल्याण परिषद -इंटक द्वारा कोरोना महामारी की वर्तमान परिस्थिति में जरूरतमन्द लोगों के भोजन उपलब्ध कराने के लिए चलाई जा रही इंटक रसोई द्वारा  लगातार इकतालिसवे (41)दिन भी लगभग 1250 पैकेट तैयार भोजन का वितरण किया गया। इस संदर्भ में इंटक के महामंत्री राजबीर सिंह ने बताया कि  आज 1250 पैकेट भोजन नवोदय नगर रोशनाबाद, निर्मल बस्ती निकट शिवालिक नगर,विष्णुलोक कालोनी,ज्वालापुर,सुभाष नगर क्षेत्र में स्वमसेवी साथियो के माध्यम से वितरित करवाया गया है।साथ ही भेल उपनगरी के आस पास के बस्ती के लोग जो कार्यालय से ही भोज ले जाते है उन्हें यही भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। राजबीर सिंह के नेतृत्व में चल रहे इंटक के इस सेवा कार्य से प्रभावित होकर आज नगर कांग्रेस कमेटी ज्वालापुर ने इंटक कार्यालय पर राजबीर सिंह व उनकी टीम का माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया तथा इस सेवा कार्य के लिए उन्हें साधुवाद दिया। स्वागत करने वालो में नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी,उपाध्यक्ष सुबोध बंसल,अजनिश सीखोला,उषा शर्मा,विजय सैनी,पंडित नवीन बलवंत,सक्षम कौशिक,समर्थ वशिष्ठ,कैलाश प्रधान,आर.जी. सिन्हा आदि वरिष्ठ सदस्य रहे। इस मौके पर कार्यालय पर राजवीर,राजेन्द्र चैहान,राकेश चैहान ,अश्विनी चैहान ,अमित ,आशुतोष ,मनोज यादव, श्रवण चैहान ,राजेन्द्र धीमान,रिशु चैहान,सोनू चैहान, अम्बरीष,रविन्द्र चैहान,ललित कुमार,मुकुल राज, आदि साथी उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम ने विशिष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित

व्यंजन प्रतियोगिता में पूजा, टाई एंड डाई में सोनाक्षी और रंगोली में काजल रहीं विजेता

सहकारी बैंक भर्ती घोटाले पर राजभवन की खामोशी चिंताजनकः मोर्चा