कुबेर की संपत्ति फीकी उत्तराखंड के आगेः पूनम महाजन, वर्चुअल रैली को संबोधित किया


 


देहरादून। उत्तराखंड को प्रकृति प्रदत्त वातावरण नैसर्गिक सुंदरता ईश्वरीय वरदान है जिसके आगे कुबेर की संपत्ति भी कम है भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन ने आज नॉर्थ मुंबई से उत्तराखंड वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हम यहां जो सांस लेते हैं उत्तराखंड जैसे राज्य उसके फेफड़े हैं वहां के जल जंगल जमीन हमें शुद्ध वायु प्रदान करते हैं तब हम महानगरों में रह पाते हैं।


पूनम महाजन ने उत्तराखंड वासियों की बार बार आने वाली आपदाओं से लड़कर खड़े होने की शक्ति को प्रणाम  करते हुए कहा कि यहां का सरल  परंतु अनुशासित अध्ययनशील जीवन देश के शेष क्षेत्रों के लिए अनुकरणीय है। केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने आपदा के समय जान और जहान दोनों की रक्षा का जो संकल्प पूरा किया है उससे विश्व चकित भी है और प्रेरणा भी ले रहा है महामारी के बावजूद प्रधानमंत्री की आत्मनिर्भर राष्ट्र बनने की संकल्प शक्ति उन्हें विश्व के अग्रणी नेताओं मैं खड़ा करती है। महाराष्ट्र  में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की प्रशासनिक अनुभव  हीनता की तुलना उन्होंने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की प्रशासनिक क्षमता से  करते हुए कहा कि यह उत्तराखंड  ही है जहां से आए राज्यपाल महाराष्ट्र राज्य की जनता  और भाजपा कार्यकर्ताओं  की आशा का केंद्र बने हैं।
महाजन ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह द्वारा जनहित में किए जा रहे विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा युवा उत्तराखंड अपना स्थान देश के अग्रणी राज्य में बना रहा है। विशिष्ट अतिथि धन सिंह नेगी ने उत्तराखंड सरकार द्वारा युवाओं के रोजगार हेतु चलाई जा रही योजनाओं का विवरण देते हुए कार्यकर्ताओं से उन्हें प्रत्येक घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। अपने स्वागत भाषण में प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने कोरोना काल में अस्कोट से आराकोट तक संपूर्ण प्रदेश में चलाए  गए जन जागरूकता के लिए वॉल राइटिंग, मास्क ,सैनिटाइजर, भोजन, खाद्यान्न वितरण एवं रक्तदान संबंधी कार्यों का ब्यौरा दिया। भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नेहा जोशी ने अपने संबोधन में युवाओं को प्रेरणा देने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया वर्चुअल रैली को भाजपा प्रदेश  संगठन मंत्री अजय कुमार प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा प्रदेश महामंत्री एवं युवा मोर्चा प्रभारी कुलदीप कुमार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा महामंत्री गुंजन सुखीजा ने भी संबोधित किया। रैली में भारतीय जनता युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता किशोर भट्ट सचिन शाह मंत्री रवि पाल निर्मल मेहरा, अंशुल चावला, संतोष सेमवाल, अनुराग भाटिया, तरुण दत्ता, मीडिया प्रभारी आशुतोष ममगाईं सहित प्रदेश के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। रैली के अंत में संयोजक सिद्धार्थ अग्रवाल द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।


 




Popular posts from this blog

नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम ने विशिष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित

व्यंजन प्रतियोगिता में पूजा, टाई एंड डाई में सोनाक्षी और रंगोली में काजल रहीं विजेता

घरों के आस-पास चहचहाने वाली गौरैया विलुप्ति के कगार पर