ओरिएंट बेल ने वर्तमान समय की जरूरत के अनुरूप जर्म-फ्री टाइल प्रस्तुत किया

देहरादून। टाईल निर्माण व्यवसाय में एक भरोसेमंद नाम ओरिएंट बेल लिमिटेड आपके लिए जर्म-फ्री टाईल लेकर आया है। सामाजिक दायित्व वाली कंपनी ओरिएंट बेल को महसूस हुआ कि बीमारी करने वाले जर्म्स के खिलाफ लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए यह समय इन टाईल्स को प्रस्तुत करने के लिए उपयुक्त है। स्वास्थ्य एवं सुरक्षा बनाए रखने के इस दौर में घर ही वह स्थान है, जहां पर व्यक्ति सुकून व आराम चाहता है।
ओरिएंट बेल की जर्म-फ्री टाईल्स को स्वास्थ्य के संकट से जूझ रही दुनिया में उपभोक्ताओं की जरूरत को ध्यान में रखकर डिजाईन किया गया है। इन अत्यधिक फंक्शनल टाईल में इनऑर्गेनिक कोटिंग के साथ नैनो पार्टिकल्स हैं, जो लंबी शेल्फ लाईफ सुनिश्चित करते हैं। परिणाम यह है कि ये टाईल ज्यादा टिकाऊ हैं और मौसम व अन्य प्रकार की क्षति को सहन कर सकते हैं। इसके अलावा मॉपिंग के चक्र के बीच ये एक सुरक्षित वातावरण प्रदान करते हैं। ओरिएंट बेल टाईल्स को भारत की सर्वश्रेष्ठ औद्योगिक टेस्टिंग व रिसर्च लैब्स (एनएबीएल अनुमोदित) में से एक, बायोटेक सर्विसेस मुंबई द्वारा जापानी औद्योगिक स्टैंडर्ड के लिए जाँचा गया है। इस स्टैंडर्ड में 2 सबसे खतरनाक बैक्टीरिया - इशेरिशिया कोली (ई.कोली) और स्ट्रेफाईलोकोकस औरियस के खिलाफ प्रभावशीलता की जाँच की गई। जब 99 प्रतिशत बैक्टीरिया खत्म हो गए, तब टाईल को जर्म-फ्री का सर्टिफिकेशन दिया गया। अपनी विस्तृत उत्पाद श्रृंखला के साथ ओरिएंट बेल उन लोगों की पहली पसंद है, जो डिजाईन को समझते हैं तथा हाईजीन व सुरक्षा को महत्व देते हैं। सेरेमिक एवं ग्लेज्ड विट्रिफाईड बॉडी में उपलब्ध, ये टाईल दीवार एवं फर्श दोनों के लिए आते हैं।


Popular posts from this blog

व्यंजन प्रतियोगिता में पूजा, टाई एंड डाई में सोनाक्षी और रंगोली में काजल रहीं विजेता

नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम ने विशिष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित

शिक्षा अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को एसएसपी को भेजा पत्र, DG शिक्षा से की विभागीय कार्रवाई की मांग