अमर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया
देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने वरिष्ठ राजनेता और राज्यसभा सांसद अमर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा को शांति और शोक संतप्त परिवार जनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।