दुष्कर्म के आरोपी विधायक के खिलाफ कार्रवाई न होने पर कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला


देहरादून। महिला से दुष्कर्म के आरोपी द्वाराहाट विधायक महेश नेगी के खिलाफ कार्रवाई न होने से नाराज महानगर कांग्रेस ने भाजपा और प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। महानगर कांग्रेस ने आरोप लगाए कि पुलिस सरकार के दबाव में निष्पक्ष जांच नहीं कर पा रही है। जिससे महिला को न्याय के लिए भटकना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस आंदोलन को और उग्र करेगी। 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्वान और महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कांग्रेस भवन के बाहर बाद पुतला दहन कार्यक्रम किया। लालचंद शर्मा ने कहा कि महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच के साथ ही जल्द डीएनए जांच भी होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि अगर विधायक ने कोई अपराध नहीं किया है तो उन्होंने अब तक मीडिया के सामने आकर अपनी सफाई में कुछ क्यों नहीं कहा। भाजपा का बेटी बचाओ का नारा महज एक जुमला है। पुतला दहन कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार, डॉ. प्रतिमा सिंह, पार्षद नीनू सहगल, रमेश कुमार मंगू, अमित भंडारी, डॉ. विजेंद्र पाल, मोहन गुरुंग, मनीष कुमार, महेंद्र रावत, अनूप कपूर, आनंद त्यागी, सूरत सिंह नेगी आदि शामिल थे।  
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का कहना है कि इस मामले में पुलिस प्रशासन सरकार के दबाव में काम कर रहा है। विधायक की पत्नी की ओर की गई शिकायत पर तो पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन महिला के आरोपों की जांच नहीं की जा रही है।
यह पहली बार है जब कांग्रेस इस मुद्दे पर खुलकर सामने आ रही है। अभी तक कांग्रेस सिर्फ विधायक की डीएनए जांच की ही मांग कर रही थी।
-


Popular posts from this blog

व्यंजन प्रतियोगिता में पूजा, टाई एंड डाई में सोनाक्षी और रंगोली में काजल रहीं विजेता

नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम ने विशिष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित

शिक्षा अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को एसएसपी को भेजा पत्र, DG शिक्षा से की विभागीय कार्रवाई की मांग