कोरोना पाॅजिटिव मिलने के बाद नगर निगम को किया गया सैनिटाइज

देहरादून। नगर निगम में तैनात होमगार्ड में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। एहतियातन निगम को सैनेटाइज किया गया। साथ ही काम से आने वाले बाहरी लोगों के लिए निगम को एक दिन के लिए बंद रखा गया है। गौर हो कि नगर निगम कार्यालय के कर्मचारी और अधिकारियों में कोरोना वायरस के मामले सामने आ रहे हैं। सबसे पहले नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के निरीक्षक में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद उप नगर आयुक्त के कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि होने के बाद पूरे नगर निगम को बंद करके सैनिटाइज किया गया था। वहीं, इस बार नगर निगम में तैनात होमगार्ड की कोरोना वायरस की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसे देखते हुए निगम को आम जनता के लिए आज बन्द किया गया है। नगर आयुक्त विनय शंकर पांडे ने बताया कि नगर निगम में तैनात होमगार्ड में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद सोमवार को नगर निगम कार्यालय में सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया। सोमवार को कार्यालय आम जनता के लिए बंद रहा।


Popular posts from this blog

व्यंजन प्रतियोगिता में पूजा, टाई एंड डाई में सोनाक्षी और रंगोली में काजल रहीं विजेता

नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम ने विशिष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित

शिक्षा अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को एसएसपी को भेजा पत्र, DG शिक्षा से की विभागीय कार्रवाई की मांग