सोनिया गांधी को कांग्रेस का कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत होने पर कांग्रेसियों ने खुशी वक्त की

देहरादून। कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में सोनिया गांधी को पुनः कांग्रेस पार्टी का कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत होने पर प्रदेश के कांग्रेसजनों ने खुशी का इजहार किया है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने सोनिया गांधी को बधाई देते हुए मिष्ठान वितरण करते हुए सोनिया गांधी जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद व कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के गगनभेदी नारेबाजी कर खुशी जताई।
प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने कहा कि देश की सेवा तथा भारतीय राजनीति में नेहरू-गांधी परिवार का लम्बा इतिहास है। स्व0 इन्दिरा गांधी जी, स्व0 राजीव गांधी ने देश की सेवा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान तक दे दिया। कांग्रेस पार्टी एवं देश के लिए सोनिया गांधी जी का समर्पण अनुकरणीय है। सत्ता हो या विपक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने जनता की आवाज बनकर सरकार को जगाने के साथ-साथ निराश हो चुके कांगे्रस पार्टी के कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करने का काम किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कांग्रेस पार्टी कठिन दौर से गुजर रही है तथा देश बडी चुनौतियों का सामना कर रहा है। सत्ताधारी दल द्वारा देश के लोकतंत्र को मिटाने तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे समय में सोनिया गांधी के अनुभवी नेतृत्व की कंाग्रेस पार्टी को नितांत आवश्यकता है। सोनिया गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने कई उतार चढ़ाव देखे हैं 1998 में जब आपने कांग्रेस पार्टी की बागडोर संभाली थी उस समय भी कांग्रेस ऐसे ही कठिन दौर से गुजर रही थी उस कठिन समय में उन्होंने देशभर के कांग्रेसजनों को एकजुट कर पार्टी को पुनः 2004 में केन्द्र की सत्ता में वापसी दिलवाई। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड प्रदेश के कांग्रेसजनों की भी हार्दिक इच्छा थी कि सोनिया गांधी जी अथवा राहुल गांधी जी कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व की कमान संभालें तथा पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरने से बचायें। उन्होने पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं का आदर किया जिसके लिए वे धन्यवाद की पात्र हैं। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, महामंत्री राजेन्द्र शाह, महामंत्री नवीन जोशी, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, गरिमा दसौनी, विशेष आमंत्रित सदस्य सुभाष चाौधरी, प्रदेश सचिव राजेश पाण्डेय, सीताराम नौटियाल, नवीन पयाल, कविन्द्र इष्टवाल, शांति रावत, डाॅ0 प्रतिमा सिंह, संदीप चमोली, भूपेन्द्र नेगी, अजय रावत, विजय रतूड़ी मोन्टी, गौतम सोनकर, कपिल भाटिया, नागेश रतूड़ी, कमलेश रमन, मंजू त्रिपाठी, अनिल बसनेत, सुनित सिंह राठौर, सूर्यप्रताप प्रताप राणा, अभिनन्दन शर्मा, आशीष सक्सेना, अनिल नेगी, संदीप कुमार, राॅबिन पंवार, सुधीर सुनेहरा, शोभाराम, सावित्री थापा, नीरज नेगी, संजय डबराल, विनोद धनोशी, सुमन्त तिवारी, महेश जोशी, ललित भद्री, आदि कांग्रेसजन शामिल थे।


Popular posts from this blog

व्यंजन प्रतियोगिता में पूजा, टाई एंड डाई में सोनाक्षी और रंगोली में काजल रहीं विजेता

नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम ने विशिष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित

शिक्षा अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को एसएसपी को भेजा पत्र, DG शिक्षा से की विभागीय कार्रवाई की मांग