विनोद कुकवेयर अगले महीने के अंत तक कास्ट आयरन के प्रॉडक्ट्स लॉन्च करेगा

-विनोद कुकवेयर लांच करेगा ‘कास्ट आयरन’ के प्रॉडक्ट्स

देहरादून। भारत के सबसे बड़े और पुराने कुकवेयर ब्रैंड में से एक, विनोद कुकवेयर, ने “कास्ट आयरन कुकवेयर” के साथ अपने मौजूदा पोर्टफोलियो में नई कैटेगरी को जोड़ने की अपनी योजना की घोषणा की है। अगले महीने के अंत तक विनोद कुकवेयर कास्ट आयरन प्रॉडक्ट्स लॉन्च करेगा। सिग्नेचर कास्ट आयरन रेंज के खाना पकाने के बर्तन प्रीमियम कास्ट आयरन या कच्चे लोहे से हाथों से खासतौर से तैयार किए जाते हैं। यह हस्तशिल्प का नमूना होने के साथ आधुनिक तरीके से परंपरागत शैली में खाना बनाने का एक परफेक्ट मिक्सचर पेश करते हैं। इन प्रॉक्डट्स को बेहतरीन ढंग से तैयार किया जाता है। यह जल्दी टूटते नहीं है। अलग-अलग तरह से इस्तेमाल किए जाने वाले ये बर्तन हर तरह का खाना पकाने की तैयारी करने के काम आते हैं और ये शरीर में लौह तत्व के पोषण का बेहतरीन स्रोत हैं। रग्ड, कास्टन आयरन को विशेष और मन को लुभाने वाले आकार में ढालकर ये बर्तन तैयार किए जाते हैं। लोहे के बर्तन वैसे तो बेहद साधारण डिजाइन के होते हैं, पर तरह-तरह से उपयोग में आने वाले कास्ट आयरन कुकवेयर इसमें एक स्टाइल का टच दे देते हैं। कास्ट आयरन कुकवेयर को 100 फीसदी प्राकृतिक वस्तुओं से डिजाइन किया जाता है। जिस अनोखी और शानदार प्रक्रिया से इन बर्तनों को बनाया जाता है, उससे यह बर्तन बेहद टिकाऊ, कई तरह से इस्तेमाल किए जाने योग्य और सभी घरों में खाना पकाने की तैयारियों के लिए बेहद उपयोगी बन जाते हैं। विनोद कुकवेयर के डायरेक्टर श्री सुनील अग्रवाल ने कहा, “हमें कुकवेयर की नई रेंज लॉन्च करके बेहद खुशी हो रही है। कास्ट आयरन के बर्तन हमेशा से परंपरागत रूप से भारतीय रसोई का हिस्सा रहे हैं। अब इस तरह के बर्तनों के ट्रेंड की वापसी हो रही है। विनोद कास्ट आयरन के बर्तन मजबूत मैटीरियल से बनाए जाते हैं। इसमें कुछ अनोखे और खास गुण तथा विशेषताएं होती हैं। ये कास्ट आयरन कुकवेयर उपभोक्ताओं को खाना पकाने के लिए बेहतरीन विकल्प पेश करता है, जिससे नई शुरुआत की जा सकती है।


Popular posts from this blog

व्यंजन प्रतियोगिता में पूजा, टाई एंड डाई में सोनाक्षी और रंगोली में काजल रहीं विजेता

नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम ने विशिष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित

शिक्षा अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को एसएसपी को भेजा पत्र, DG शिक्षा से की विभागीय कार्रवाई की मांग